पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 1 महिला नक्सली ढेर

पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 1 महिला नक्सली ढेर

महिला माओवादी को एरिया कमेटी सदस्य मुन्नी के रूप में शिनाख्त

मुठभेड़ के पश्चात् घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 1 महिला माओवादी का शव बरामद किया गया।

छत्तीसगढ़ ( दक्षिण बस्तर - दन्तेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह । जिला दन्तेवाड़ा/सुकमा/बस्तर के सीमावर्ती क्षेत्र दिनांक 17.01.2022 को जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा के थाना कटेकल्याण से लगे सरहदी जिला सुकमा/बस्तर  के थाना तोंगपाल, टहकवाड़ा क्षेत्र के ग्राम मोरेंगा, जुनापानी, जैमेर पहाड़ी, नंदेल डोंगरी, मार्जुम, धु्रवापारा क्षेत्र में दरभा डीव्हीसीएम मंगतू, कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य मंहगू, मुन्नी, प्रदीप, सोमडू के साथ लगभग 20-25 की संख्या में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थित होने की आसूचना मिलने पर उक्त माओवादियों के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया गया।



अभियान के दौरान दिनांक 18.01.2022 को प्रातः जिला दन्तेवाड़ा व सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र मार्जुम (थाना कटेकल्याण) एवं प्रतापगिरी (थाना तोंगपाल) के जंगल, पहाड़ी में डीआरजी टीम एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के पश्चात् घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 1 महिला माओवादी का शव बरामद किया गया।

प्राथमिक तौर पर उक्त महिला माओवादी को एरिया कमेटी सदस्य मुन्नी के रूप में शिनाख्त किया गया।

वर्तमान में घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में पुलिस द्वारा सर्चिंग जारी है।

Post a Comment

0 Comments