केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 231 बटालियन के समक्ष 4 माओवादियों ने किया - आत्मसमर्पण

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 231 बटालियन के समक्ष 4 माओवादियों ने किया - आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ ( जावंगा - दन्तेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह । विनय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक (ऑप्स) सी.आर.पी.एफ, दंतेवाड़ा, सुरेन्द्र सिंह कमाण्डेंट 231 बटालियन सी.आर.पी.एफ के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे है “बस्तर के वास्ते अमन के रास्ते " नक्सल विरोधी अभियान के तहत शासन की पुनर्वास नीति और नक्सलियों पर बढ़ते दबाव के चलते कुल 4 नक्सली सदस्यों ने दिनांक 18/01/2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) केरिपुबल रेंज दन्तेवाडा मुख्यालय में आत्मसमर्पण किया



आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कमाण्डर/सदस्य 1. फुलपाड मिलिशिया सदस्य हड़मा उर्फ मुकेश पिता राजा, उम्र 32 वर्ष, ग्राम फुलपाड थाना कुआकोण्डा, जिला दन्तेवाडा 2. फुलपाड मिलिशिया सदस्य मुक्का बट्टी पिता जोगा बट्टी उम्र 35 वर्ष, ग्राम फुलपाड थाना कुआकोण्डा, जिला दन्तेवाडा,3. फुलपाड डीएकेएमएस सदस्य हड़मा राम मडावी पिता भीमा मडावी उम्र 40 वर्ष, ग्राम फुलपाड थाना कुआकोण्डा, जिला दन्तेवाडा 4. फुलपाड डीएकेएमएस सदस्य सुक्का मडावी पिता कोशा मडावी, उम्र 38 वर्ष, गाम फुलपाड थाना कुआकोण्डा, जिला दन्तेवाडा के रहने वाले है। उक्त सभी माओवादी विचारधारा से तंग आकर 231 वीं वाहिनी सी0आर0पी0एफ0 के प्रयासो से समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आज विनय कुमार सिंह उप महानिरीक्षक (परि) केरिपुबल दन्तेवाडा, सुरेन्द्र सिंह कमाण्डेट 231 बटालियन केरिपुबल, सिद्धाथ तिवारी (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक दन्तेवाडा, मुनीश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारों (ऑप्स)-231 बटालियन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल (रा.पु.से.). उप पुलिस अधीक्षक कमलजीत पाटले (रा.पु.से.) के समक्ष आत्मसमर्पण किया
उक्त नक्सली सदस्य नक्सली कमाण्डर आयतु सन्ना सोढी, लखमा, मडकामी हिडमा किरन के कहने पर नक्सली संगठन से जुड़कर मिलिशिया सदस्य का कार्य कर रहे थे जिसमे संतरी ड्यूटी. नक्सलीयों के लिए खाने की सामग्रीयों की आपूर्ति करना, मीटिंग के लिए गांव वालों को डरा धमका कर इकट्ठा करना, जगह - जगह पर माओवादी विचारधारा का बैनर/पोस्टर लगाना तथा पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए आई0ई0डी0 लगाना तथा फोर्स के आने की सूचना देने का कार्य करते थे।

(1) आत्मसमर्पित माओवादी हड़मा उर्फ मुकेश मड़काम निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था :-

1. वर्ष 2012 में नक्सली बंद के दौरान दन्तेवाड़ा से सुकमा जाने वाले मुख्यमार्ग पर ग्राम भूसारास करियार घाटी के पास लगभग 25-30 अलग-अलग स्थानों पर रोड़ खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटना में शामिल था।
2. वर्ष 2012 में नक्सली बंद के दौरान दन्तेवाड़ा से सुकमा जाने वाले मुख्यमार्ग पर ग्राम मैलावाड़ा के पास लगभग 08-10 अलग-अलग स्थानों पर रोड़ खोदकर मार्ग अवरोग करने की घटना में शामिल था।
3. वर्ष 2013 में नक्सली बंद के दौरान ग्राम फुलपाड़ बालक आश्रम को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल था।
4. वर्ष 2015 में पुलिस को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से ग्राम कोयलान पारा फुलपाड़ से पोरोपरिया जाने वाले मुख्यमार्ग पर लगभग 05 कि0मा0 आईईडी लगाने की घटना में शामिल था।
5. इसके अलावा थाना कुआकोण्डा में पूर्व से अप050-15/2011 धारा 147,148,149,307 भादवि0 पंजीबद्ध हैं।

(2) आत्मसमर्पित माओवादी मुक्का वेट्टी निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था :-

1. वर्ष 2013 में नक्सली बंद के दौरान ग्राम फुलपाड़ बालक आश्रम को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल था।
2. वर्ष 2015 में नक्सली बंद के दौरान ग्राम कोरीरास से नकुलनार जाने वाले मुख्यमार्ग पर लगभग 90-100 अलग-अलग स्थानों पर रोड़ खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटना में शामिल था।
3. इसके अलावा नक्सली बंद के दौरान ग्राम फुलपाड़ से पालनार जाने वाले मार्ग पर नक्सली बेनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाने की घटना में शामिल था।
4. इसके अलावा थाना कुआकोण्डा में पूर्व से अप000-15/2011 धारा 147,148,149,307 भादवि० पंजीबद्ध है।

(3) आत्मसमर्पित माओवादी हड़मा राम उर्फ गोरे मण्डावी निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था :-

1. वर्ष 2013 में नक्सली बंद के दौरान ग्राम फुलपाड़ बालक आश्रम को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल था।
2. वर्ष 2015 में नक्सली बंद के दौरान ग्राम कोरीरास से नकुलनार जाने वाले मुख्यमार्ग पर लगभग 90-100 अलग-अलग स्थानों पर रोड़ खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटना में शामिल था।
3. इसके अलावा नक्सली बंद के दौरान ग्राम फुलपाड़ से पालनार जाने वाले मार्ग पर नक्सली बेनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाने की घटना में शामिल था।

(4) आत्मसमर्पित माओवादी सुक्का उर्फ बोटी मण्डावी निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था :-

1. वर्ष 2012 में नक्सली बंद के दौरान दन्तेवाड़ा से सुकमा जाने वाले मुख्यमार्ग पर ग्राम भूसारास करियार घाटी के पास लगभग 25-30 अलग-अलग स्थानों पर रोड़ खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटना में शामिल था।
2. वर्ष 2013 में नक्सली बंद के दौरान ग्राम किरन्दुल से पालनार जाने वाले मुख्यमार्ग पर ग्राम कलेपाल के पास लगभग 08-09 अलग-अलग स्थानों पर रोड़ खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटना में शामिल था।
3. इसके अलावा नक्सली बंद के दौरान ग्राम फुलपाड़ से पालनार जाने वाले मार्ग पर नक्सली बेनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाने की घटना में शामिल था।

Post a Comment

0 Comments