24 घंटे के भीतर गांजा के 2 प्रकरण में बस्तर पुलिस की कार्यवाही-डीएसपी,हेमसागर सिदार।

24 घंटे के भीतर गांजा के 2 प्रकरण में बस्तर पुलिस की कार्यवाही-डीएसपी,हेमसागर सिदार

2 प्रकरणों में 6 तस्करों पर कार्यवाही।

आरोपियों के कब्जे से 258 किलोग्राम गांजा बरामद।

जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 12,90,000/- रूपये।

बोलेरो वाहन, इको स्पोर्ट कार एवं 6 नग मोबाईल बरामद।

सभी आरोपी उड़ीसा जिला मलकानगिरी के निवासी।

थाना दरभा अंतर्गत कार्यवाही
                                            

छत्तीसगढ़ ( जगदलपुर-दरभा ) ओम प्रकाश सिंह ।  उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन मेें बस्तर पुलिस असमाजिक एवं अपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में पिछले 24 घंटे में गांजा के 2 अपराधिक प्रकरणों में 6 गांजा तस्करों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 



वर्ष 2022 में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन मेें विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिस तारतम्य में आज थाना दरभा अन्तर्गत 6 गांजा तस्करों पर कार्यवाही करने में सफलता मिली है।



1  थाना दरभा को सूचना मिली थी कि ग्राम छिंदावाड़ा में एक बोलेरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गई है और वाहन में 2 व्यक्ति फंसे हुये है। सूचना पर थाना प्रभारी दरभा शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में राहत अभियान हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा ग्राम छिंदावाड़ा में दुर्घटना ग्रस्त बोलेरो वाहन क्रमांक- ओ0डी0- 30 सी 5553 जो छिंदावाड़ा में क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था जिसमें 2 लोंग फंसे हुये थे जिन्हें उक्त वाहन से बाहर निकाला गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम जी0 गणेश उर्फ जी0 सनमुखा निवासी मलकानगिरी एवं केदारनाथ साबर निवासी मलकानगिरी उड़ीसा होना बताया गया। 



मौके पर दुर्घटना ग्रस्त बोलेरो वाहन के अंदर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिस संबंध में दोनों से पूछताछ करने पर उक्त गांजा मलकानगिरी से जगदलपुर की ओर परिवहन करते हुये दुर्घटना ग्रस्त होना बताया गया। उक्त वाहन की तलाशी लेने पर 144 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों संदेहियों के विरूद्व धारा 20 (बी) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत थाना दरभा में अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 144 किलोग्राम गांजा, बोलेरो वाहन क्रमांक- ओ0डी0- 30 / सी- 5553,  2 नग मोबाईल, 2880/- रूपये एवं वाहन के कागजात जप्त किया गया है। जप्त शुदा गांजा की अनुमानित की 7,25,000/- रूपये आंकी गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।



नाम आरोपियाॅन-
1. जी0 गणेश उर्फ जी0 सनमुखा पिता जी0 गौरा उम्र- 23 वर्ष, निवासी पूर्णा थाना/जिला मलकानगिरी

2. केदारनाथ साबर पिता विजय कुमार साबर उम्र- 26 वर्ष, निवासी तालासाही थाना/जिला मलकानगिरी

2. थाना दरभा को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ गांजा तस्कर सुकमा तोंगपाल की ओर से जगदलपुर की ओर गांजा तस्करी कर रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी दरभा शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा ग्राम दरभा फारेस्ट नाका के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। 



दौरान चेकिंग के फोर्ड वाहन ओ0डी0 02-पी 4955 को रोककर चेक किया गया, जिसमें 4 व्यक्ति मिले, जिनसे पूछताछ करने पर अपना अपना नाम 1. प्रभास रंजन परीदा 2. सौम्य रंजन महंती 3. सोमेश गौड़ा 4. पी0 नवीन राव सभी निवासी मलकानगिरी उड़ीसा का होना बताया गया। जिनके वाहन की तलाशी लेने पर उक्त वाहन में 114 किलोग्राम गांजा मिला जिसे बरामद कर जप्त किया गया है। जप्त शुदा गांजा की अनुमानित की 5,70,000/- रूपये आंकी गई है। 

जिस संबंध में पूछताछ करने पर उक्त गांजा उड़ीसा से जगदलपुर की ओर परिवहन करते लाना स्वीकार किया गया है। साथ में आरोपियों के कब्जे से फोर्ड ईको स्पोर्ट कार, 4 नग मोबाईल एवं नगद 2280/- रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियों का कृत्य एन0डी0पी0एस0 एक्ट परिधि में आने पर धारा 20 (बी) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत थाना दरभा में अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया।

नाम आरोपियाॅन-
1. प्रभास रंजन परीदा पिता पंकज कुमार परीदा उम्र- 24 वर्ष निवासी कोरकुण्डा थाना/जिला मलकानगिरी ।

2. सौम्य रंजन महंती पिता संग्राम महंती, उम्र- 23 वर्ष, डी0एन0के0 कालोनी थाना/जिला मलकानगिरी

3. सोमेश गौड़ा पिता अर्कित गौड़ा उम्र- 24 वर्ष, निवासी कोरकुण्डा थाना/जिला मलकानगिरी ।

4. पी0 नवीन राव पिता पी0 कृष्णा राव, उम्र- 30 वर्ष निवासी मलकानगिरी थाना/जिला मलकानगिरी

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी -

उप निरीक्षक - शिशुपाल सिन्हा
सहा0 उप निरी0 - भूवनेश्वर चन्द्रवंशी, धनश्याम मेश्राम
प्रधान आरo - अनिल कन्नौजे,
आरक्षक - रमेश मरकाम, हंसा राम मसराम, राधा कृष्णा राय, समलू बघेल, मानसाय नागेश, खेमचंद साहू, योगेन्द्र धु्रव।

Post a Comment

0 Comments