देश की जनता से माफी माँगे कांग्रेस-किरणदेव

देश की जनता से माफी माँगे कांग्रेस-किरणदेव

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक में पंजाब कांग्रेस सरकार दोषी

कांग्रेस का चेहरा व चरित्र उजागर

छत्तीसगढ़ ( जगदलपुर ) अश्वनी कुमार कौशिक ।भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई गंभीर चूक की घोर भर्त्सना करते हुए कहा है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा इंतजाम में लापरवाही बरती है। कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र का मजा़क बनाया है। मौजूदा घटना निकृष्टता की पराकाष्ठा है और इस कृत्य के लिये कांग्रेस को देश व देश की जनता से माफी माँगनी चाहिये।



अपने बयान में देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के जनप्रिय नेता हैं,जिन्हें देश की जनता ने चुन कर हिन्दुस्तान के सर्वोच्च पद पर बैठाया है। लगातार चुनावों में पराजय का सामना कर रही कांग्रेस ने सत्तासुख पाने की भूख में लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का शर्मनाक प्रयास किया है। जिसका जीवंत उदाहरण पंजाब की घटना है।इस कृत्य के लिये पंजाब की कांग्रेस सरकार सीधे तौर पर दोषी है।

किरणदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री का काफिला एक फ्लाईओवर में बीस मिनट तक फँसा रहा,यह मामूली घटना नहीं है।ईश्वर की कृपा ही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सकुशल वापस लौटे।इस निंदनीय कृत्य से शर्मसार होने के बजाय कांग्रेस के नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे है।जो कांग्रेस के मूल चरित्र व स्वभाव को दर्शाता है।

प्रदेश महामंत्री देव ने कहा कि पंजाब के विकास नई दिशा देने करीब पचास हजा़र करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यो व महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास,भूमिपूजन करने प्रधानमंत्री नेन्द्र मोदी पहुँचे थे। कांग्रेस ने पंजाब के विकास को बाधित किया है। राजनीतिक शुचिता को तार-तार करने वाली कांग्रेस को देश की जनता कभी माफ नही करेगी।

Post a Comment

0 Comments