भाजयुमोर्चा ने पंजाब कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया

भाजयुमोर्चा ने पंजाब कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया

घृणा की राजनीति करने वाली कांग्रेस को हिंदुस्तान की जनता देगी ज़वाब

छत्तीसगढ़ ( जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के पंजाब दौरे पर सुरक्षा में पंजाब कांग्रेस सरकार द्वारा चूक किये जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा(जिला-बस्तर) ने पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद भा.ज.यु.मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि एक सौ पैतीस करोड़ देशवासियों के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर कर सुरक्षा में चूक करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रचना बेहद अशोभनीय व निंदनीय है। 



इस घटना से देश की जनता के सामने कांग्रेस पार्टी की स्तरहीन मानसिकता उजागर हुई है। कांग्रेस ने हमेशा से देश में इसी तरह से कृत्य करते हुए घृणा की राजनीति की है। लोकतंत्र मे लगातार परास्त हो रही कांग्रेस पार्टी अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या कर देश की सत्ता मे आना चाह रही है। 

 

विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता अब कांग्रेस पार्टी को रास नही आ रही इसलिए इस तरह की घिनौनी हरकत करने को कांग्रेस बाज नही आ रही है। जिसका जवाब हिंदुस्तान की जनता कांग्रेस पार्टी को जरूर देगी।

आज पुतला दहन में युवा मोर्चा के आंनद झा, अभिषेक तिवारी, सूर्यभूषण सिंह, श्रीश मिश्रा उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments