उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने हेतु शिक्षा विभाग के अमुजुरी बिश्वनाथ सम्मानित हुए

उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने हेतु शिक्षा विभाग के अमुजुरी बिश्वनाथ सम्मानित हुए

छत्तीसगढ़ ( दंतेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह । जिला मुख्यालय के स्थानीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्य आबकारी उद्योग मंत्री एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी कवासी लखमा ने  ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले में उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने वाले को मुख्य अतिथि लखमा ने जिले के लोगों को सम्मानित किया। 



इनमें कोरोना वारियर्स, विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी सम्मिलित हैं। मंत्री कवासी लखमा और दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा के उपस्थिति में कलेक्टर दीपक सोनी ने वर्ष 2021- 22 में उत्कृष्ट कार्य निभाने हेतु शिक्षा विभाग के शिक्षक अमुजुरी बिश्वनाथ को सम्मानित किया और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। जिले के गीदम विकास खंड में स्थित एजुकेशन सिटी जावंगा के आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल में अमुजुरी बिश्वनाथ शिक्षक के रूप में कार्यरत है। वे कोरोना काल में केंद्रीय माध्यामिक शिक्षा मंडल सीबीएसई के दिशा निर्देश में ऑनलाइन कक्षाएं लिया, दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के आदेश पर गीदम में कोरोना सक्रिय नियंत्रण दल के प्रभारी के रूप में घर घर जाकर सर्वे किया और लोगों को कोरोना प्रति जागरूकता अभियान किया व टीका लगानेकी जानकारी दी। शिक्ष्क अमुजुरी बिश्वनाथ के नेतृत्व में आस्था विद्या मंदिर के विद्यार्थीयों ने भारत सरकार विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक से प्रोजेक्ट हेतु चयनित हुए और कोरोना काल में भी विद्यार्थीयों ने 200 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय कार्यक्रम जैसे ऑनलाइन चित्रकला, साहित्य समारहो, प्रश्न संगोष्ठी, विज्ञान प्रदर्शनी, प्रतियोगिता, प्रशिक्षण शिविर में अपने प्रतिभा दिखाए और पुरुस्कृत हुए। 



शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पढ़ई तुंहर दुआर योजना के तहत विज्ञान, गणित प्रयोग, मॉडल, कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी में निर्णायक के रूप में अमुजुरी बिश्वनाथ ने अपने कार्य निभाए। शासन व शिक्षा विभाग से समयानुसार दिए गए कार्यों को नवाचार, कुशलता पूर्ण उत्कृष दायित्व निर्वहन किया। गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, औषधि पादप बोर्ड उपाध्यक्ष छविन्द्र कर्मा, सदस्य जिला पंचायत सुश्री सुलोचना कर्मा, दंतेवाड़ा पुलिस अधिक्षक सिद्धार्थ तिवारी, सीईओ जिला पंचायत आकाश छिकारा, डीएफओ संदीप बलगा, एसडीएम अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक एवं महिलायें उपस्थित रहे। 



इसी अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा, जिला मिशन समन्व्यय श्यामलाल सोरी, सहायक संचालक अहल्या ठाकुर ने जिला ग्रंथालय में 36 शिक्षकों समेत अमुजुरी बिश्वनाथ को शिक्षा के क्षेत्र में दंतेवाड़ा जिला का नाम रोशन व उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र, साल, मोमेंटो, श्रीफल से सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर गीदम विकास खंड शिक्षा अधिकारी शैख रफीक, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी भवानी पूनेम, सहायक परियोजना केशव सिंह, सहायक परियोजना समन्वयक बुधराम कवासी, ढलेश आर्य, राजेंद्र पांडे, प्राचार्य संतोष प्रधान, सर्व संकुल समन्व्ययक, सर्व शिक्षक व कर्मचारीगण शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments