“बस्तर के वास्ते अमन के रास्ते” अभियान से प्रभावित होकर 2 माओवादियों ने कमाण्ड़ेंट 231 वीं वाहिनी जावंगा गीदम दंतेवाड़ा के समक्ष किया -आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ ( गीदम-दन्तेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह। 231 वीं बटालियन जावंगा गीदम दन्तेवाड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण किया। विनय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) सी०आर०पी०एफ दंतेवाड़ा, सुरेन्द्र सिंह कमाण्डेंट 231 बटालियन के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे “बस्तर के वास्ते अमन के रास्ते” नक्सल विरोधी अभियान के तहत शासन की पुनर्वास नीति और नक्सलियों पर बढ़ते दबाव के चलते 2 सक्रिय माओवादियों ने दिनांक 22/02/2022 को सी०आर०पी०एफ की 231 वीं बटालियन मुख्यालय जावंगा गीदम में आत्मसमर्पण किया।
हिड़मा मड़कम ( सी०एन०एम० सदस्य)
सोमडू माडवी (मिलीशिया सदस्य)
आत्मसमर्पण करने वाले सक्रिय माओवादी सोमडू माडवी (मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 32 वर्ष जाति-माडिया, निवासी डोमारपारा फूलपाड़, थाना कुआकोण्ड़ा, जिला-दंतेवाड़ा, हिड़मा मडकाम सी०एन०एम० सदस्य उम्र 32 वर्ष ,जाति माडिया निवासी डोमारपारा फूलपाड़, थाना कुआकोण्ड़ा जिला-दंतेवाड़ा के रहने वाले है उक्त दोनो माओवादियों के खिलाफ थाना कुआकोण्ड़ा में अपराध क्रमांक 23/2016 धारा 147,148,149,456,365,386,307 भादवि०, 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध है।
0 Comments