" 231 वीं वाहिनी " ने थाना जगरगुण्‍ड़ा क्षेत्र गॉंव दुर्मा में परिचालनिक ड्यूटी के दौरान 4 सक्रिय माओवादियों को किया गिरफ्तार

" 231 वीं वाहिनी " ने थाना जगरगुण्‍ड़ा क्षेत्र गॉंव दुर्मा में परिचालनिक ड्यूटी के दौरान 4 सक्रिय माओवादियों को किया गिरफ्तार

                                                                                                                                   
"231वीं  बटालियन " जावंगा गीदम, दंतेवाड़ा (छ०ग०)




छत्तीसगढ़ ( जगरगुण्डा-सुकमा ) ओम प्रकाश सिंह ।  सुकमा जिले के जगरगुण्‍ड़ा थाना के अंतर्गत दिनांक 07/02/2022 को ग्राम दुर्मा में 8-10 हथियारबंद नक्‍सलियों की उपस्थिति होने की आसूचना के आधार पर विनय कुमार सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) दंतेवाड़ा के मार्ग दर्शन में सुरेन्‍द्र सिंह कमाण्‍डे़ंट 231 वीं वाहिनी के संम्‍पूर्ण नेतृत्‍व में दिनांक 08/02/2022 को सुबह के समय 2:00 बजे विनय कुमार सिंह सहायक कमांण्‍डेंट, अर्जुन लाल सहायक कमाण्‍डेंट, सुरेन्‍द्रन एन०के० सहायक कमाण्‍ड़ेंट, पवन कुमार उप कमाण्‍डेंट, विनील गुप्‍ता सहायक कमाण्‍डेंट, विशाल कुमार सहायक कमाण्‍डेंट पवन कुमार सहायक कमाण्‍डेंट 231 वीं वाहिनी कैम्‍प कोण्‍ड़ासांवली व कैम्‍प कमारगुड़ा से घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) ग्राम दुर्मा पुलिस थाना जगरगुण्‍ड़ा जिला सुकमा की ओर रवाना हुए थे। सुरक्षाबल की टुकडियॉं जैसे ही ग्राम दुर्मा के पास पहुँची थी तब कुछ व्‍यक्ति सदिंग्‍ध अवस्‍था में दिखाई दिये जो सुरक्षाबलों को देखकर भागने लगे।

" जिन्‍हें सुरेन्‍द्र सिंह कमाण्‍डेंट 231 वीं वाहिनी के नेतृत्‍व में टुकड़ी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। "

पकड़े गये संदिग्‍ध व्‍यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम (1) माड़वी देवा पिता का नाम शुक्‍का देवा गॉंव दुर्मा (करकापारा) (डी०ए०के०एम०एस० सदस्‍य) (2) मुचाकी नंदा पिता का नाम मुचाकी हिड़मा गॉंव तोलवर्ती उम्र 35 वर्ष (मिलिशिया सदस्‍य) (3) शुक्‍का मुचाकी पिता का नाम नाम डोरा मुचाकी गॉंव तोलवर्ती, पटेलपारा (मिलिशिया सदस्‍य) (4) सोढ़ी लखमा पिता का नाम सोढ़ी पाण्‍डु उम्र 40 वर्ष गॉंव गुमड़ी सरपंचपारा (मिलिशिया सदस्‍य) होना बताया।

" पकड़े गये सक्रिय माओवादियों के कब्‍जे से निम्‍नलिखित सामग्री बरामद की गई थी " :- 





1. वायरलैस सेट 1 नग।
2. जिंदा आई०ई०डी० 2 नग।
3. जिलेटिन छड़ 5 नग।
4. काली नक्‍सली वर्दी 1 नग।
5. मैगजीन पोच 1 नग।
6. मुर्गा चाकू 4 नग।
7. रेजर 1 नग।
8. तीर (लोहा) 4 नग।
9. तीर (बम्‍बु) 2 नग।
10. पिट्ठू पोच 1 नग।
11. मैग्‍जीन थैला 1 नग।
12. बैटरी 6 नग।
13. बैटरी चार्जर 1 नग।
14. पटाखा 5 नग।
15. चार्जर 1 नग।
16. कैंची 1 नग।
17. बिस्‍कुट पैकेट 4 नग।
18. साबुन (नहाने) 2 नग।
19. स्‍टील थाली 2 नग।
20. झोला 1 नग।
21. गुटखा 2 नग।
22. वायर 5 मीटर 2 नग।
23. दवाईयां।

Post a Comment

0 Comments