ग्राम कौडावंड में 25 किलोग्राम अवैध गांजा तस्करी के दौरान 3 व्यक्ति को बकावंड पुलिस ने गिरफ्तार कर की कार्यवाही।

ग्राम कौडावंड में 25 किलोग्राम अवैध गांजा तस्करी के दौरान 3 व्यक्ति को बकावंड पुलिस ने गिरफ्तार कर की कार्यवाही।


25 किलोग्राम अवैध गांजा 2 नग मोबाईल एवं 1100/-रूपये बरामद ।

गांजा की अनुमानित कीमत 1,25,000/- रूपये।

सभी आरोपी अमरावती महाराष्ट्र के निवासी ।

नाम आरोपी:-

1. शैलेश हाडके पिता  चन्द्रकांत हाडके उम्र 36 वर्ष, निवासी अम्बाविहार जिला अमरावती (महाराष्ट्र)।

2. रोशन पिंजरवार पिता विनोद पिंजरवार उम्र 38 वर्ष, निवासी पाटीपुरा जिला अमरावती (महाराष्ट्र)।

3. सागर शर्मा पिता  श्रीकांत  शर्मा उम्र 40 वर्ष, निवासी मारोती नगर जिला अमरावती (महाराष्ट्र)।

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-बकावण्ड ) ओम प्रकाश सिंह। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। 



इसी तारतम्य में आज अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी कर रहे तस्करों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि चौकी बकावंड को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से छत्तीसगढ की ओर किया जा रहा हैं। 



सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी बकावंड टुमनलाल डडसेना के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु कौडावंड की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा ग्राम कौडावंड बस स्टैण्ड में संदेह के आधार पर तीन व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकडा गया। 



जिनसे पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा अपना नाम 1. शैलेश हाडके 2. रोशन  पिंजरवार और, 3. सागर  शर्मा तीनो निवासी अमरावती महाराष्ट्र का होना बताया गया। जिनकी तलाशी लेने पर  जिनके पास अलग-अलग बैग में कुल 25 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर इनके द्वारा वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। 



आरोपियों का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपियों के विरूद्ध चौकी बकावंड में धारा- 20 (बी)एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा, 2 नग मोबाईल एवं 1100/-रूपये नगद जप्त किया गया है। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 1,25,000/-रूपये आंकी गई है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले  अधिकारी:-

उप निरीक्षक - टुमनलाल डडसेना , शांत कुमार डेनियल
सउनि. - प्रमोद सिन्हा, फुलसिंग ठाकुर 
प्र.आर. - बलराम कश्यप, मोहन कश्यप, अजय साहू,
आरक्षक - जोगी बुडेक, केशव कुमार राणा, जगत राम कश्यप, राम कुमार ध्रुव

Post a Comment

0 Comments