थाना अरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुरगुम के जंगल/पहाड़ी में हुये मुठभेड़ में 5 लाख रूपये का 1 ईनामी माओवादीमारा गया।

थाना अरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुरगुम के जंगल-पहाड़ी में हुये मुठभेड़ में 5 लाख रूपये का 1 ईनामी माओवादीमारा गया।



(मुठभेड़ में मारा गया नक्सली एवं बरामद समाग्री)

छत्तीसगढ़ ( दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह । पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी0 (भापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (मापुसे), अतिक्ति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कमलजीत पाटले के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 19.02.2022 को थाना अरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुरगुम के जंगल-पहाड़ियों में मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य-एरिया मिलिशिया कमाण्ड इंचार्ज अर्जुन उर्फ लखमा सोड़ी के साथ बड़ी संख्या में माओवादियों के जमा होने की आसूचना पर डीआरजी का बल एरिया डॉमिनेशन हेतु रवाना हुई थी कि एरिया डॉमिनेशन के दौरान ग्राम बुरगुम के जंगल-पहाड़ी में पूर्व से घात लगाये नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया।
पुलिस बल द्वारा भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही से नक्सली जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गये। मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल का सघन सर्च करने पर घटनास्थल से 1 पुरुष माओवादी के शव के पास से 1 नग पिस्तौल, काले रंग का 1 नग होलेस्टर, 1 नग खाली खोखा मिला तथा घटना स्थल का बारिकी से सर्च करने पर 1 प्लास्टिक थैला में 1 जोड़ी काले रंग की नक्सली वर्दी, लगभग 5 कि0ग्रा0 वजनी टिफिन बम, इलेक्ट्रानिक वायर लगभग 5 मीटर, 1 नग वायर कटर, टिफिन बम का 1 नग स्वीच बटन, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ। मुठभेड़ में मारे गये माओवादी का पहचान (1) मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य/एरिया मिलिशिया कमाण्ड इंचार्ज अर्जुन उर्फ लखमा सोड़ी पिता नंदा सोड़ी उम्र लगभग 9 वर्ष निवासी बुरगुम थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा के रूप में किया गया।

जिसके विरूद्ध थाना अरनपुर में कुल 13 अपराध पंजीबद्ध हैं जो निम्नानुसार हैं :-

1. अप0 कं0-07/2017 धारा 364,363,366,302,342 भादवि०।
2. अप0 कं0-04/2019 धारा 147,148,149,307,396,120बी0 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 3,5
विपअधि0।
3. अप0 कं0-05/2019 धारा 147,148,149,307 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 4,5 विपअधि0, 13,23,38
(2), 39 (2) विविकिनिअधि०।
4. अप0 कं0-07/2016 धारा 147,148,149,307,120 बी भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 4,5 विपअधि0।
5. अप0 कं0-09/2016 धारा 147,148,149,307,120 बी भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विपअधि0।
6. अप0 कं0-17/2019 धारा 307,147,148,149,120 बी भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विपअधि0,
13,23,38 (2), 39 (2) विविकिनिअघि0।
7. अप0 कं0-03/2020 धारा 147,148,149,302,294 भादवि0, 4,5 विपअधि0, 25 आर्म्स एक्ट,
13,23,38 (2), 39 (2) विविकिनिअधि०।
8. अप0 कं0-02/2020 धारा 307,120 बी भादवि0, 4,5 विपअधि0।
9. अप0 कं0-04/2020 धारा 147,148,149,307,120 बी भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विपअधि०।
10. अप0 कं0-08/2020 धारा 307,147,148,149 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विपअधि0, 13,23,38
(2) 39 (2) विविक्रिनिअधि0।
11. अप0 कं0-03/2021 धारा 302,364,147,148,149 भादवि0, 13,23,38 (2) 39 (2) विविक्रिनिअधि0।
12. अप0 कं0-07/2021 धारा 147,148,149,307 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 13,23,38 (2) 39 (2)
विविक्रिनिअधि०।
13. अप0 कं0-10/2021 धारा 147,148,149,307 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 4,5 विपअधि0, 13,23,38
(2) 39 (2) विविक्रिनिअधि0।
छ0ग0 शासन के द्वारा ईनाम पॉलिसी के तहत् मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य/एरिया मिलिशिया कमाण्ड
इंचार्ज पर 5 लाख रू. का ईनाम घोषित है।

Post a Comment

0 Comments