रायगढ़ जिले में हुई घटना पर तीन वकील गिरफ्तार।

रायगढ़ जिले में हुई घटना पर तीन वकील गिरफ्तार।

पीड़ित लिपिक एवं कर्मचारीगण प्रसासन की कार्यवाही से संतुष्ट, कल से कार्य पर लौटेंगे सभी कर्मचारी।

छ.ग. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासनस्तरकीमांगोपर ज़ारी अनिश्चित कालीन हड़ताल को लिपिक संघ का नैतिक समर्थन ज़ारी रहेग।

छत्तीसगढ़ ( रायगढ़ ) ओम प्रकाश सिंह । छ.ग. प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, रायगढ़ जिले में हुईं घटना के विरोध में हो रहे धरना प्रदर्शन में शमिल हुऐ, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी पीड़ित लिपिक एवम भृत्य से मुलाकात की, आज रायगढ़ जिले के प्रतिनिधि मंडल को कलेक्टर भीम सिंह ने आज ही दोषी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुऐ।



आंदोलन स्थगित करने को कहा था, धरना प्रदर्शन के दौरान ही तीसरे दोशी अधिवक्ता की गिरफ्तारी की खबर पंडाल में लगी, सभी कर्मचारियों ने प्रशासन की त्वरित कार्यवाही से संतुष्ट होते हुऐ धरना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया, और कल से सभी साथी कार्यालयीन कार्य संपादित करने का निर्णय लिया है। 



वही छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अपनी सुरक्षा संबंध में तीन सूत्रीय मांग मे से अन्य दो मांगो को लेकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।संघ के प्रदेष अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बयान ज़ारी कर बताया की रायगढ़ जिले के साथी प्रशासन की कार्यवाही से संतुष्ट है। 



अतः प्रदेश भर के राजस्व विभाग के लिपिक आंदोलन स्थगित करते हुए कल से शासकीय कार्य संपादित करेगें साथ ही उन्होंने बताया की सुरक्षा संबंधी शासन स्तर की मांगो के लिय छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आंदोलन को उनके संघ का नैतिक समर्थन ज़ारी रहेगा,
आज रायगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी के साथ संभागीय अध्यक्ष गोपी चौहान भी शमिल हुऐ।

Post a Comment

0 Comments