बस्तर जिले में ३१ हजार से अधिक किसानों से खरीदा गया १५ लाख क्विंटल से अधिक धान

बस्तर जिले में ३१ हजार से अधिक किसानों से खरीदा गया १५ लाख क्विंटल से अधिक धान

छत्तीसगढ़ ( जगदलपुर ) बस्तर दर्पण ।  इस वर्ष ३१ हजार से अधिक किसानों से १५ लाख ८६ हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की गई। कलेक्टर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी रजत बंसल के मार्गदर्शन में शासन की मंशा के अनुसार जिल में धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित रुप से पूरा कराया गया।




खाद्य नियंत्रक अजय यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन खरीफ विपणन वर्ष २०२१-२२ जिला बस्तर के ४९८९९ किसानों ने पंजीयन कराया जिसमें ०१ दिसम्बर २०२१ से ०७ फरवरी २०२२ तक धान खरीदी किया जाना था। इस वर्ष दिनांक ०६ फरवरी तक ३१००४ किसानों ने अपने उपार्जित धान को धान उपार्जन केन्द्रों में १५८६३५७.२० क्विंटल धान खरीदा गया। अंतिम दिवस के लिये ९३ किसानों ने ३६५४.०० क्विंटल का टोकन कटाया जिसकी आज अंतिम दिवस खरीदी की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष २०२१-२२ के लिये पंजीकृत किसानों के मान से कुल १६२७४४० क्विंटल अनुमानित लक्ष्य के विरूद्ध ३१०९७ किसानों ने १५९००११.२० क्विंटल धान विक्रय किया जो कि गत वर्ष की तुलना में २०६६ किसानों ने १६३६८०.२० क्विंटल अधिक विक्रय किया।
इस वर्ष शासन की नीति अनुसार जितने भी किसानों ने धान विक्रय हेतु टोकन कटवाया उन समस्त किसानों का धान क्रय कर लिया गया है। धान खरीदी के अंतिम दिन समितियों में जिन किसानों ने टोकन कटवाकर धान लाया था, उनका समितियों में श्रीफल से सम्मान करते हुये धान खरीदी कार्य संपन्न कराया गया। इस वर्ष की धान खरीदी में किसानों ने पूरा उत्साह दिखाया और अपने उपज को समर्थन मूल्य पर विक्रय किया।
शासन द्वारा २५००/- ₹ प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने से किसानों में काफी खुशी है एवं शासन से संतुष्ट हैं। इस वर्ष समितियों में धान खरीदी के लिये किसानों को कोई असुविधा न हो इसके लिये पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।

                " जागरूकता अभियान "



" WWW.BASTAR DARPAN. COM "




" ज़रूरी सूचना "👉 : " ऐसे किसी भी धोखाधड़ी वाले मैसेज से सावधान रहें जो आपको किसी अन्य नंबर पर कॉल करने या कोई ऍप डाउनलोड करके अपनी केवाईसी/आधार की जानकारी अपडेट करने के लिए कहें. कृपया ऐसे किसी भी एसएमएस/कॉल से सतर्क रहें क्यूँकि इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। "

Post a Comment

0 Comments