केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 83 वीं वर्षगांठ का 231 बटालियन में आयोजन किया।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 83 वीं वर्षगांठ का 231 बटालियन में आयोजन किया।

छत्तीसगढ़ ( जावंगा,गीदम-दन्तेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह । 231 बटालियन जावंगा गीदम दंतेवाड़ा के प्रांगण में केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के स्थापना दिवस की 83 वीं वर्षगांठ पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बल के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।




इस कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह कमाण्डेंट, जैयन पी सैमुअल द्वितीय कमान अधिकारी (प्रशा०) मुनीश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन), मृत्युंजय कुमार उप कमाण्डेंट, विजय किशोर रेड्डी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों द्वारा बटालियन में निर्मित शहीद स्मारक पर बल के शहीदों को श्रद्धांजलि एवं सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।





इसके पश्चात क्वार्टर गार्ड पर कमाण्डेंट महोदय को सलामी दी गई और कमाण्डेंट महोदय ने इस मौके पर विशेष गाई का निरीक्षण किया। उसके पश्चात सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सुरेन्द्र सिंह कमाण्डेंट 231 बटालियन ने संबोधित
करते हुए उन्होंने बल के 83वीं वर्षगांठ पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित की।




उन्होंने बल के गौरवमयी इतिहास के बारे बताते हुए कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की नींव मूलत: क्राउन रिप्रेजेटेटिव पुलिस के नाम से 27 जुलाई 1939 को मध्य प्रदेश के नीमच रखी गई थी। कमाण्डेंट महोदय द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की देश में शांति एवं सदभाव बनाये रखने में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बल की गौरवशाली गाथाओं के बारे में बताया इसके अलावा अनुशासन कायम रखते हुए ईमानदारी से ड्यूटी करने तथा राष्ट्रीय सेवा करने पर बल दिया। इस अवसर पर 231 बटालियन मुख्यालय जावंगा में “रक्तदान शिविर" का भी आयोजन किया।

 

बटालियन के कर्मियों ने इस नेक कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और हमारे साथी नागरिकों के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान किया गया। जिला प्रशासन के द्वारा 231वीं वाहिनी के इस मानवीय स्वरूप की सराहना की गई एवं उन्हें यह समझ में आ गया है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल समाज में शांति व सद्भाव स्थापित करने के अपने दायित्वों के प्रति गंभीर है। इसके साथ ही बटालियन स्तर पर बॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया मैच प्रारंभ होने से पूर्व कमाण्डेट महोदय के द्वारा दोनों टीमों के खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। 



इस रोमांचक बॉलीबॉल खेल की समाप्ति के उपरान्त सभी खिलाडियों को सुरेन्द्र सिंह कमाण्डेंट 231 बटालियन के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया व संध्या के समय 231 बटालियन भोजनालय में बड़ा खाना का कार्यक्रम हुआ जिसमें वाहिनी के सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारी व जवानों ने बड़े खाने का आनन्द लिया।

Post a Comment

0 Comments