नारायणपुर : आईईडी की चपेट में आने से ASI राजेन्द्र सिंह शहीद,एक जवान गंभीर रूप से घायल

नारायणपुर : आईईडी की चपेट में आने से ASI राजेन्द्र सिंह शहीद,एक जवान गंभीर रूप से घायल




रोड़ ओपनिंग के लिए निकली थी पार्टी



छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह । नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। 



जवान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान जवान की सांस थम गई। आईईडी ब्लास्ट में एक अन्य जवान घायल हुआ है।




जानकारी के अनुसार जवानों की पार्टी रोड ओपनिंग के लिए सर्चिंग पर निकली थी। सोनपुर थाना क्षेत्र ढोन्दरबेड़ा के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया। वहीं चपेट में आने से ITBP के दो जवान घायल हो गए।




गंभीर रूप से घायल ASI राजेन्द्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां एक जवान ने उपचार के दौरान तोड़ा दम दिया।

Post a Comment

0 Comments