टूरिज्म सर्किट में शामिल स्थलों का कलेक्टर बंसल ने किया अवलोकन

टूरिज्म सर्किट में शामिल स्थलों का कलेक्टर बंसल ने किया अवलोकन

लामनी पार्क का होगा कायाकल्प, बनेगा पक्षी विहार

छत्तीसगढ़ ( जगदलपुर ) बस्तर दर्पण ।  कलेक्टर रजत बंसल ने गुरुवार को देर शाम शहर के आसपास स्थित टूरिज्म सर्किट में शामिल स्थलों का अवलोकन किया और इनके विकास के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।




कलेक्टर बंसल ने इस दौरान लामनी स्थित वन विभाग के पार्क के कायाकल्प के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर चर्चा की। यहां बनाए जा रहे पक्षी विहार का अवलोकन करते हुए एक इस माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही लामनी में ही विभिन्न प्रजातियों की बांस के संवर्धन के लिए तैयार की गई रोपणी और कैक्टस गार्डन का भी अवलोकन किया।




कलेक्टर ने इसके साथ ही आसना स्थित वन विभाग के पार्क का अवलोकन भी किया। उन्होंने बादल एकेडमी और पार्क के मध्य सीधे आवागमन हेतु पार्क में द्वार निर्माण के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने कुम्हड़ाकोट स्थित उद्यान का अवलोकन करते हुए सौन्दर्यीकरण के संबंध में निर्देशित किया। 



इस दौरान वन मंडलाधिकारी डीपी साहू, कांगेरघाटी के राष्ट्रीय उद्यान के डायरेक्टर धम्मशील गणवीर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, अनुविभागीय दण्डाधिकारी दिनेश नाग, उप वन मंडलाधिकारी श्रीमती सुषमा नेताम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments