नगर पालिक निगम के तहत नगर निगम प्रशासन शहर को स्वचछ व सुंदर बनाने लगातार मुस्तैदी- प्रेम कुमार पटेल।

नगर पालिक निगम के तहत नगर निगम प्रशासन शहर को स्वचछ व सुंदर बनाने लगातार मुस्तैदी- प्रेम कुमार पटेल

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । नगर पालिक निगम के तहत नगर निगम प्रशासन शहर को स्वचछ व सुंदर बनाने लगातार मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। स्वचछ सर्वेक्षण  2022 मे बेहतर रैकिंग हासिल करने महापौर श्रीमती सफीरा साहू निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल लगातार सुबह से वार्डो का दौरा कर वार्ड के सफाई व्यवस्था के साथ लोगों से सफाई के साथ घरों से कचरा अलग अलग कर डोर टू डोर वाहन मे कचरा देने की अपील कर रहे है। साथ जनमानस से आनलाइन वोटिंग के जरिये फीडबैक देने की भी अपील कर रहे है। 



फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम के जरिये भी जगदलपुर के लिए वोटिंग करने की अपील किया जा रहा है। जिसमे महापौर व  आयुक्त ,पार्षदगण शहर के वार्डो का सुबह दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही वार्डो मे धूमकर लोगों से सफाई व्यवस्था की जानकारी लेकर कचरा प्रबंधन की जानकारी दिया। 



आयुक्त ने बताया स्वचछ सर्वेक्षण 2022 के लिये निगम प्रशासन लगातार मुस्तैदी के साथ फील्ड मे सफाई व्यवस्था पर कार्य कर रहा है। वार्डो के साथ मुख्य मार्गों, बाजार, डिवाइडर व अन्य सभी व्यवस्था पर कार्यो को किया जा रहा है साथ ही जनता के साथ दुकानदारों से कचरा प्रबंधन के संबंध मे जानकारी दिया जा रहा है। शहर को स्वचछ व सुदंर बनाना हम सभी का दायित्व है।




Post a Comment

0 Comments