कलेक्टर ने जिलेवासियों को रंग और उमंग का त्यौहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

कलेक्टर ने जिलेवासियों को रंग और उमंग का त्यौहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने जिलेवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर रघुवंशी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रंग और उमंग का त्यौहार होली एकता, सद्भाव, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। यह होली भारतीय संस्कृति में मनाए जाने वाला उल्लास का पर्व है। कलेक्टर ने होली पर्व पर जिले के सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।




होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में भक्ती, श्रद्धा और विश्वास जैसे मानवीय मूल्यों को स्थापित करता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए त्यौहार मनाए।

Post a Comment

0 Comments