डी. पुरंदेश्वरी ने दिया जीत का मंत्र, कहा- छत्तीसगढ़ विजय का लक्ष्य पाने जुटें कार्यकर्ता

डी. पुरंदेश्वरी ने दिया जीत का मंत्र, कहा- छत्तीसगढ़ विजय का लक्ष्य पाने जुटें कार्यकर्ता

सुबह से देर शाम तक प्रदेश प्रभारी ने ली मैराथन बैठक

चार विधानसभा क्षेत्र की क्रमवार हुयी बैठकें, एक-एक कार्यकर्ता से मुखातिब हुयी डी. पुरंदेश्वरी

जगदलपुर,बस्तर,नारायणपुर व चित्रकोट विधानसभा की हुई बैठक

छत्तीसगढ़ ( जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । भारतीय जनता पार्टी आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव जीत का लक्ष्य हासिल करने रणनीतिक रूप से आगे बढ़ रही है। चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर आयी भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने आज भाजपा जिला कार्यालय में चार विधानसभा क्षेत्र की बैठकें लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और छत्तीसगढ़ में अगले बरस होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय का परचम लहराने आहवान किया। 



लगातार 10 घण्टे चली आठ बैठकों में प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी एक-एक जिम्मेदार पदाधिकारियों से मुखातिब हुयी। जगदलपुर, नारायणपुर, चित्रकोट और बस्तर विधानसभावार बैठकों के साथ जिला कार्यसमिति की बैठक को डी. पुरंदेश्वरी ने संबोधित किया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हालिया चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार विजय मिली है। इसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ को भी जीतना है। आज और अभी से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर आगे बढ़े।



भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के निरंतर बस्तर आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओें में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है, जो आज संगठन की बैठकों में भी नजर आया। भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर 12 बजे से आरंभ हुआ बैठकों का दौर रात्रि 9 बजे तक निरंतर चलता रहा। प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त मण्डल सक्रिय बूथ का मंत्र लेकर कार्यकर्ता कार्य करें। मण्डल व बूथ स्तर से ही जीत का रास्ता निकलता है। प्रतिमाह मण्डल व बूथ कमेटी की बैठक अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों को निरंतर उठाए, जनता की आवाज बने। झूठे वायदों के साथ सत्ता में काबिज हुयी कांग्रेस का घोषणा पत्र अपने आप में एक बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस सरकार से जवाब मांगे कि छत्तीसगढ़ के छत्तीस कांग्रेसी वायदों का क्या हुआ। प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि हमें भाजपा के कार्यकर्ताओं पर गर्व हैं, जो राष्ट्रहित व जनहित का उद्देश्य लेकर कार्य करते हैं।




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनता के लिए लागू की हैं जिन्हें भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाए। एकजुटता व समवेत प्रयास से जीत का लक्ष्य हासिल करें। प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय भी बैठकों में मौजूद रहें, उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को संगठित रहते हुए कार्य करने कहा।



भाजपा जिला कार्यालय में आज हुयी मैराथन बैठक सबसे पहले नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से आंरभ हुयी और आखिर में देर रात जगदलपुर विधानसभा के साथ बैठक का समापन हुआ। प्रदेश महामंत्री किरण देव ने बैठकों का संचालन किया। बैठकों में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, महेश गागड़ा, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, डाॅ0 सुभाऊ कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद्र भंजदेव, बैदुराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, समुंदसाय कच्छ, राजाराम तोड़ेम, बृजमोहन देवांगन, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, टिकेश्वरी मण्डावी, अश्वनी सरडे, योगेन्द्र पाण्डे, श्रीनिवास मिश्रा, गोदावरी साहू, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डे, रजनीश पानीग्राही, नरसिंह राव, बाबुल नाग, व्ही.एस राजपुत, ललिता बघेल, बुधराम करटाम, संजय पाण्डे, राजेन्द्र बाजपेयी, राकेश तिवारी, आर्येन्द्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा, परीस बेसरा, सतीश सेठिया, उदबोराम नाग, संतोष बघेल, नरसिंह ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, विनायक गोयल, फूलसिंह सेठिया, धनुर्जय कश्यप,अविनाश श्रीवास्तव, दीप्ति पाण्डे, रामकुमारी यादव आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments