गांजा की तस्करी के पूर्व प्रकरण में 1व्यक्ति की गिरफ्तारी, दूसरा व्यक्ति 4 साल बाद गिरफ्तार-पुलिस थाना बस्तर, जगदलपुर की कार्यवाही।

गांजा की तस्करी के पूर्व प्रकरण में 1व्यक्ति की गिरफ्तारी, दूसरा व्यक्ति 4 साल बाद गिरफ्तार-पुलिस थाना बस्तर, जगदलपुर की कार्यवाही।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । वर्ष 2018 में थाना बस्तर अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में गांजा तस्करी के दौरान पुलिस को देखकर 2 गांजा तस्कर एक कार जिसमे 108 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ था जिसमें बस्तर पुलिस के द्वारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। 



मामले में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानपुरी घनश्याम कामडे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभाारी बस्तर सुरीत सारथी के नेतृत्व में फरार आरोपियो की पतासाजी की जा रही थी। 



दौरान विवेचना के उक्त फरार आरोपी की उपस्थिति जिला जलगांव (महाराष्ट्र) में उपस्थिति की सूचना पर गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर महाराष्ट्र रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा जलगांव में संदेह के आधार पर आरोपी हीरा सिंह पिता ज्ञान सिंह नाईक को पकडा गया जिससे पूछताछ पर 28.02.2018 को उडीसा से छत्तीसगढ की ओर गांजा तस्करी करना स्वीकार किया गया। आरोपी हीरा सिंह को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रवाना किया गया है। 





नाम आरोपी- हीरा सिंह पिता ज्ञान सिंह नाईक, उम्र 45 वर्ष, निवासी शेवंगे पिम्परी थाना जामनेर जिला जलगांव (महाराष्ट्र)

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-
निरीक्षक - सुरीत सारथी
उपनिरीक्षक - प्रेमकुमार झाा
सउनि. - सतीश यदुराज, घनश्याम बाजपेयी 
प्रधान आरक्षक - सुनील मनहर, 
आरक्षक - लिटीराम मौर्य, शंकर मौर्य।






Post a Comment

0 Comments