इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, स्व. डाॅ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया में " अक्ती तिहार " पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, स्व. डाॅ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया में " अक्ती तिहार " पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।





छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाती।



छत्तीसगढ़ ( कोरिया ) ओम प्रकाश सिंह । छत्तीसगढ़ में खेती किसानी का प्रथम त्यौहार " अक्ती तिहार " ( अक्षय तृतीया पर्व ) के पूर्व में स्व. डाॅ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे- कविता लेखन, निबंध लेखन, गीत, रंगोली प्रतियोगिता, भाषण, प्रशानोत्तरी एवं खेलों में भाग लिया गया।





छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाती पर आधारित था।

निबंध लेखन, कविता एवं गीत हेतु छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन ई-मेल के माध्यम से मंगाया गया।



प्रतियोगिता में निर्णायक समिति द्वारा निबंध प्रतियोगिता में उदय कुमार सोनी, तुषार कान्त गुप्ता एवं कुमारी अवनी जायसवाल क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये।



रंगोली प्रतियोगिता :- में कुमारी आस्था मिश्रा प्रथम एवं कुमारी दीपाली गुप्ता द्वितीय स्थान प्राप्त किये।

क्योज :- में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः सचिन्द्र साहू, तुषार कान्त गुप्ता एवं उदय द्वारा प्राप्त किया गया।

गीत लेखन :- में सचिन्द्र साहू प्रथम एवं कविता लेखन में कुमारी रचना सिंह द्वितीय स्थान प्राप्त किये।

भाषण प्रतियोगिता :- में तुषार कान्त गुप्ता, उदय कुमार सोनी एवं कुमारी आस्था मिश्रा द्वारा क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।



बैडमिंटन खेल :- में तुषार कान्त गुप्ता एवं कुमारी सोनी एवं कुमारी अवनी जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से   द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरिया में दिनांक 3 मई 2022 को आयोजित होने वाले " अक्ती तिहार " के दिन प्रशास्ति-पत्र के साथ सम्मानित किया जायेगा।

सम्पूर्ण कार्यक्रम :- अधिष्ठाता डॉ. डी.के. गुप्ता के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। साथ ही अन्य स्टाॅफ डाॅ. एन.के.  मिश्रा, डाॅ. जयन्त राजवाडे, डाॅ. एस.के. घृतलहरे, डाॅ. संदीप नवरंग, डाॅ. अमित कुमार पैकरा, कुमारी शिवानी यादव, श्रीमती पूनम सिंह, के.पी. पाण्डे, के.पी. नामदेव, श्रीमती उर्मिला, के.के. साहू, विजय कुजूर, राहुल, सुदामा एवं विष्णु आदि उपस्थित रहे






Post a Comment

0 Comments