जगदलपुर : गणपति बिकानेर के संचालक द्वारा उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को किया गया सम्मानित

जगदलपुर : गणपति बिकानेर के संचालक द्वारा उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को किया गया सम्मानित


छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । जगदलपुर स्थित गणपति बिकानेर के संचालक प्रकाश सिंह एवं उनके परिजनो के द्वारा उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा को बस्तर पुलिस के संवेदनशील एवं कर्तव्य परायणता के लिए सम्मानित किया गया है। 



ज्ञात हो कि 5 जून 2022 को गणपति बिकानेर के संचालक प्रकाश सिंह का 3 वर्षीय बालक कुन्दन सिंह मकान में खेलते.खेलते 2 मंजिला इमारत से नीचे गिर गया जिसे देख ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात आरक्षक डमरू बघेल एवं किरण नाग के द्वारा तत्काल आहत बालक को उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया जहां बच्चे को सही समय पर ईलाज मुहैया कराया जा सका। 



उक्त घटना के दृष्टिगत बस्तर पुलिस के आरक्षक डमरू बघेल एवं किरण नाग के संवेदनशील और कर्तव्य परायणता को ध्यान में रखते हुए गणपति बिकानेर के संचालक प्रकाश सिंह एवं उसके परिजनो के द्वारा उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं संबंधित आरक्षक डमरू बघेल और किरण नाग को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मिलकर सम्मानित किया गया एवं आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।






Post a Comment

0 Comments