कंगोली मार्ग पर मौत बनकर दौड़ रही वाहने..

कंगोली मार्ग पर मौत बनकर दौड़ रही वाहने..



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  जगदलपुर शहर के कंगोली मार्ग पर  इन दिनों वाहने मौत बनकर दौड़ रही हैं
दरअसल जब से यहां दारू भट्टी खुली है। तब से यातायात का दबाव कई गुना बढ़ गया है। मदिरापान करने के बाद चार पहिया व बाइक सवार लोग आंधी तूफान की तरह वाहने दौड़ाते हैं। इसके चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे है।



एक दिन पहले ही ट्रेक्टर चालक के ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी थी।इसी मार्ग के किनारे चखना सेंटर होने से लोग एन सड़क पर अपनी वाहने खड़ी कर देते हैं। इससे भी यातायात बाधित होता है। गौरतलब है कि इसी मार्ग पर गिट्टी खदान भी संचालित होता है,यहां आए गिट्टी लोड कर ट्रेक्टर चालक अंधाधुंध चलते है। उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नही है।यातायात विभाग व परिवहन विभाग इस ओर बेसुध है। आज तक यहां वाहनों की जांच होते नही देखा गया। आसपास के निवासियों ने बताया कि उनके छोटे बच्चों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जान का खतरा बना रहता है।



भवदीय सतीश वानखेड़े, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय परिसंघ अनुसूचित जाति, जनजाति






Post a Comment

0 Comments