बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2021-22, चयनित सभी उम्मीद्वारों को बधाई के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में भाग लिये सभी उम्मीद्वारों का पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा की गई सराहना-आईजी, सुन्दरराज पी.।

बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2021-22, चयनित सभी उम्मीद्वारों को बधाई के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में भाग लिये सभी उम्मीद्वारों का पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा की गई सराहना-आईजी, सुन्दरराज पी.



बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती में 84 % से अधिक उम्मीद्वार चयनित हुये अंदरूनी एवं वनांचल क्षेत्र से।

स्थानीय बोली हेतु दिये गये बोनस अंक से लाभान्वित हुये वंचित क्षेत्र के युवक-युवतियां।

बस्तर संभाग में पहली बार पुलिस बल में चयनित हुये तृतीय लिंग के 9 उम्मीद्वार।

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  बस्तर फाईटर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में प्राप्त अंकों के संबंध में जानकारी संबंधित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिनांक 22.08.2022 से 31.08.2022 तक कार्यालय दिवस में हासिल की जा सकती है।



छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा बस्तर संभाग के जिलों में बस्तर संभाग अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यों में स्थानीय युवा-युवतियों रोजगार का अवसर सहित क्षेत्र में सकारात्मक योगदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर फाईटर्स नामक विशेष बल के गठन किया जाकर संभाग के प्रत्येक जिले में 300-300 पद के मान से कुल 2100 आरक्षक पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया संपन्न कर दिनांक 15 अगस्त 2022 को संबंधित पुलिस अधीक्षक द्वारा उम्मीद्वारों की चयन सूची/प्रतीक्षा सूची जारी की गई।



उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के वनांचल क्षेत्र की युवा-युवतियों की भर्ती प्रक्रिया में अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से स्थानीय बोली के जानकारी हेतु अधिकतम 20 अंक बोनस साक्षात्कार के दौरान उम्मीद्वार को दी गई, जिसके परिणामस्वरूप बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती में अंदरूनी क्षेत्र के युवा-युवतियां बड़ी संख्या में चयनित हुए। इस प्रकार उम्मीदवारों की जारी चयन सूची में जिला बस्तर के 1 एवं कांकेर के 8 कुल 9 तृतीय लिंग के उम्मीदवार भी चयनित हुये।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में चयनित हुये सभी उम्मीद्वारों को शुभकामना देते हुये बताया कि बस्तर संभाग अंतर्गत अंदरूनी क्षेत्र में विकास कार्य, सुरक्षा के साथ-साथ नक्सल अभियान, अपराधों की रोकथाम व बेहतर पुलिसिंग जैसे संबंधित कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा भर्ती प्रक्रिया में भाग लिये अन्य उम्मीद्वार जो बस्तर फाईटर आरक्षक पद पर चयनित नही हो पाये, उन्हें भी शुभकामना एवं सांत्वना देते हुये कहा कि संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं पारदर्शिता के मूल्यों के आधार पर संपादित की गई, जिसके तहत् लगभग 2100 उम्मीद्वार चयनित हो पाये और दूसरी ओर 51 हजार से अधिक आवेदक अलग-अलग चरण में भर्ती प्रक्रिया से बाहर हुये उन सभी उम्मीद्वार जो चयनित नही हुये, उन्हें भी बस्तर क्षेत्र की विकास, सुरक्षा एवं शांति हेतु अपना सकारात्मक भागीदारी निभाने हेतु अपील की गई।






Post a Comment

0 Comments