राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग के दौरान अवैध गांजा की तस्करी में 6 आरोपी -गिरफ्तार।

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग के दौरान अवैध गांजा की तस्करी में 6 आरोपी -गिरफ्तार।




4 प्रकरण में कुल 94 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद ।


जप्त संपत्ति:- 4 नग मोटर सायकल, 4 नग मोबाईल बरामद

जप्त गांजा की अनुमानित कीमत 4,70,000/- रूपये

नाम आरोपी:-

1. बनमाली बघेल पिता सलिमधर बघेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जैबेल थाना करपावंड जिला बस्तर (छ.ग.)

2. नंदो जानी पिता परसू जानी उम्र 40 वर्ष निवासी नूनपानी थाना कोडेंगा, जिला नवरंगपुर (उडीसा)

3. ठाकुर सिंह बघेल पिता सालिमधर बघेल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम जैबेल थाना करपावंड जिला बस्तर (छ.ग.)

4. देवी सिंह नाग पिता सोनु नाग उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम छतोडी थाना करपावंड जिला बस्तर (छ.ग.)

5. जोगेन्द्र कुमार पिता सामो उम्र 28 वर्ष निवासी नूनपानी थाना कोडेंगा, जिला नवरंगपुर (उडीसा)

6. रामनाथ बघेल पिता मोसू उम्र 60 वर्ष निवासी डिपोपारा थाना सुकमा जिला सुकमा (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में लगातार आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना दरभा को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा सुकमा की ओर से अवैध रूप से गांजा की तस्करी किया जा रहा हैं। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केशलुर ऐश्वर्य चन्द्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दरभा शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु अलग-अलग टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीमो के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग क्र-30 पर मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनो की चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के अलग-अलग समय और जगहो पर 4 प्रकरणो में व्यक्तियो को रोककर चेक किया गया।



जिसमें 6 संदिग्ध व्यक्ति मिले जिससे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम 1. बनमाली बघेल निवासी ग्राम जैबेल 2. नदो जानी निवासी जिला नवरंगपुर 3. ठाकुर सिंह बघेल निवासी ग्राम जैबेल 4. देवी सिंह नाग निवासी छतौडी करपावंड 5. जोगेन्द्र कुमार निवासी जिला नवरंगपुर 6. रामनाथ बघेल निवासी जिला सुकमा का होना बताये।

जिनके वाहनो की तलाशी लेने पर जिनके पास कुल 94 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त गांजा यह लोग उडीसा से जगदलपुर लेकर जाने कि योजना होना बताया गया एवं गांजा परिवहन के संबंध में वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही दिया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर सभी 6 आरोपियो के विरूद्ध थाना दरभा में पृथक-पृथक प्रकरणो में 20(ख)एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 94 किलोग्राम गांजा के अतिरिक्त 4 मोटर सायकल, 4 नग मोबाईल एवं वाहन के कागजात बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 4,70,000/-रूपये आंकी गई है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-

निरीक्षक - शिशुपाल सिन्हा
उप निरीक्षक - ज्ञानेन्द्र चैहान
सउनि. - घनश्याम मेश्राम, अनिल कुलदीप, भुनेश्वर चन्द्रवंशी,
प्र.आर. - रूमेन्द्र सोम, डोलामणी भोई, मानसाय नागेश,
आरक्षक - खेमचंद साहू, रमेश मरकाम, योगेन्द्र धु्रव, रघुनाथ कश्यप, तुलसी बघेल, देवाराम, बुधराम,वट्टी, सुशांती लकडा






Post a Comment

0 Comments