देश के 75 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव पर " 201 कोबरा वाहिनी द्वारा सौमित्र रॉय कमांडेन्ट 201 " मार्गदर्शन में हर्षोल्लास से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

देश के 75 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव पर " 201 कोबरा वाहिनी द्वारा सौमित्र रॉय कमांडेन्ट 201 " मार्गदर्शन में हर्षोल्लास से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।





छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  भारत सरकार के इस मोहिम को लेकर 201 कोबरा वाहिनी के मुख्यालय में जवानों के साथ - साथ आस - पास के ग्रामों के घर - घर , बैंकों , स्कूलों , अस्पताल आदी . में तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूक किया गया। 



जिससे कि लोगों में देश के प्रति प्रेम की भावना को जागरूक किया जा सके और साथ ही तिरंगे के सम्मान के बारे में ग्रामिणों को अवगत कराया जा सकें । 



भारत सरकार के इस कार्यक्रम को जन - जन तक पहुंचाने के लिए 201 कोबरा वाहिनी द्वारा गावों - गावों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 



इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार की इस मोहिम को लेकर 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाने के लिए ग्रामिणों को उत्प्रेरित किया गया








Post a Comment

0 Comments