नारायणपुर : आईटीबीपी ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया देश का 75वा स्वतंत्रता दिवस

नारायणपुर : आईटीबीपी ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया देश का 75वा स्वतंत्रता दिवस



छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जेल वाड़ी कैंप परिसर नारायनपुर में 45 में वाहिनी और 53वी वाहिनी के जवानों ने मिलकर भारत के राष्ट्रीय पर्व 75वें स्वतंत्रता दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम सर्वप्रथम सेनानी 45 वीं वाहिनी भानु प्रताप सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 



इसी क्रम में आगे सेनानी द्वारा जवानों को संबोधित करते हुए सबसे पहले सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी गई तथा सेनानी द्वारा बताया गया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरा देश इसे आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है और हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। सेनानी द्वारा यह भी बताया गया कि भौगोलिक धार्मिक सांस्कृतिक विविधता वाला यह देश आजादी के 75 सालों में मोहब्बत नफरत के कई पड़ावो से होकर गुजरा है। साल 1947 में आज के ही दिन भारतीयों ने ब्रिटिश शासन को उखाड़ कर सकता प्राप्त की थी। 



अंत में सभी को भारत के राष्ट्रीय त्योहार स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए जवानों को अपनी पूर्ण लगन और मेहनत से देश की प्रगति में अपना योगदान देते रहने को प्रेरित किया। आज के कार्यक्रम में उप सेनानी आनंद सिंह, उप सेनानी लाल मोहम्मद अन्य अधिकारीगण और जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।







Post a Comment

0 Comments