थाना मोदकपाल क्षेत्रान्तर्गत बोंगला-पंगुर के जंगलो मे पुलिस पार्टी और माओवादी के बीच मुठभेड़

थाना मोदकपाल क्षेत्रान्तर्गत बोंगला-पंगुर के जंगलो मे पुलिस पार्टी और माओवादी के बीच मुठभेड़



मौके से 1 नग SLR रायफल, 1 नग INSAS रायफल, 1 नग 303 रायफल, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की गई ।



माओवादी विरोधी अभियान के तहत् बीजापुर DRG/ STF & CRPF को मिली बड़ी सफलता।



छत्तीसगढ़ (बीजापुर ) ओम प्रकाश सिंह । थाना मोदकपाल क्षेत्रान्तर्गत बोंगला पंगुर के जंगलों में माओवादियों की मद्देड़ एरिया कमेटी के डीव्हीसी नागेश एवं अन्य 20-25 सशस्त्र माओवादी एकत्रित होने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई।



सटीक आसूचना के आधार पर दिनांक 06.08.2022 को थाना मोदकपाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बोंगला, पंगुर की ओर डीआरजी, एसटीएफ एवं केरिपु 229 की संयुक्त पार्टी द्वारा माआवादी विरोधी अभियान पर रवाना हुई। मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर माओवादियों द्वारा लगाये गये ताजा टेंट के चिन्ह मिला। 



अभियान के दौरान माओवादियों के आगे बढने के निशान को देखते हुये पुलिस पार्टी आगे बढे़।



अभियान के संदर्भ में जानकारी देते हुये आंजनेय वार्ष्णेय, पुलिस अधीक्षक, बीजापुर एवं एस.के. मिश्रा पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन), सीआरपीएफ, बीजापुर द्वारा बताया गया है कि दिनांक 07.08.2022 को सुबह 07.00 बजे बोंगला-पंगुर के जंगलो मे 20-25 माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दिये जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा सुरक्षित आड़ लेकर माओवादियों को आत्मसमर्पण करने हेतु सचेत किया गया।



 माओवादियों द्वारा फायरिंग बंद नही करने एवं लगातार फायरिंग जारी रखने पर पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही से माओवादी जंगल पहाड़ का आड़ लेकर मौके से भाग खड़े हुये। फायरिंग लगभग 30 मिनट चली। 



फायरिंग रूकने पर पुलिस पार्टी द्वारा सुरक्षित मौके को सर्च करने पर मौके से 1 नग एसएलआर रायफल, 29 राउण्ड, 1 नग इंसास रायफल, 4 राउण्ड, 1 नग 303 रायफल, 6 राउण्ड,  विस्फोटक, माओवादी साहित्य, माओवादी सामग्री  एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की गई। मौके से खून के धब्बे एवं घसिटने के निशान से 2-3 माओवादियों के मारे जाने की प्रबल संभावना है। सर्च के दौरान पंगुर के जंगल से 1 घायल पुरूष माओवादी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 1 नग हेण्ड ग्रेनेड, 5 डेटोनटर,12बोर बंदूक एवं 10 राउण्ड बरामद किया गया।



सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा बताया गया कि बस्तर संभाग अंतर्गत ऑपरेशन मानसून के तहत संचालित किये गये नक्सल विरोधी अभियानों में विगत 2 महीनों में 1 DVCM व 2 ACM सहित 6 माओवादियों के शव बरामद किये गये तथा काफी मात्रा में माओवादियों के आर्म्स-एम्यूनेशन जप्त किये गये।

बस्तर संभाग के सीमावर्ती एवं अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश एवं अन्य कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा क्षेत्र की जनता की जानमाल की रक्षा हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।






Post a Comment

0 Comments