"लोन वर्राटू" घर वापस आईये अभियान से प्रभावित होकर 1 ईनामी माओवादी ने उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि) सीआरपीएफ एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के समक्ष किया आत्मसमर्पण...

"लोन वर्राटू" घर वापस आईये अभियान से प्रभावित होकर 1 ईनामी माओवादी ने उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि) सीआरपीएफ एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा के समक्ष किया आत्मसमर्पण...



   


             मुन्ना उर्फ कामा कड़ती
         (जनताना सरकार अध्यक्ष)
   
(छ०ग० शासन द्वारा 1 लाख रूपये)

पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा पूर्व से 10,000/- ईनाम घोषित है।

छत्तीसगढ़ ( दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह । जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जिला दंतेवाड़ा के विभिन्न ग्रामों के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय है उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना/कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान चलाया जा रहा है एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के द्वारा नक्सली संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए लगातार आह्वान कर अपील किये जाने पर आज दिनांक
27.09-2022 को भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत फुलगट्टा पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष, मुन्ना उर्फ कामा कड़ती पिता स्व0 बुगूर उर्फ डोरा कड़ती उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी फुलगट्टा कड़ियारी पारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर लोन वर्राटू (घर वापस आईये अभियान) एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.) उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज, विनय कुमार सिंह उप पुलिस
महानिरीक्षक (परि) सीआरपीएफ, सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा, अरूण कुमार सज्जा द्वितीय कमान अधिकारी सीआरपीएफ, राम कुमार वर्मन (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा, सत्य नारायण तंवर डिप्टी कमाडेण्ट (आसूचना शाखा) सीआरपीएफ एवं कमलजीत पाटले (रा.पु.से.) पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अरनपुर के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आरएफटी/एचपीटी दन्तेवाड़ा के अथक प्रयासों से आत्मसमर्पण कराया गया।

लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 138 ईनामी माओवादी सहित कुल 557 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

आत्मसमर्पित माओवादी मुन्ना उर्फ कामा कड़ती निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था :-



1. वर्ष 2005 में नक्सली बंद के दौरान ग्राम मिरतुर से नेलसनार जाने वाले मुख्यमार्ग पर लगभग 08-10 अलग-अलग स्थानों पर रोड़ खोदकर मार्ग अवरोध कर नक्सली बैनर एवं पोस्टर लगाने की घटना में शामिल था।

2. वर्ष 2006 में ग्राम कोडोली से मिरतुर जाने वाले मार्ग पर ग्राम तालनार के पास स्थित पुलिया को तोड़कर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल था।

3. वर्ष 2010 में ग्राम मुण्डेर में स्थित पंचायत भवन को तोड़कर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल था।

4. वर्ष 2013-14 में ग्राम मिरतुर और नेलसनार के बीच ग्राम पिनकोण्डा बंजारा पारा के पास लगभग 3-4 अलग-अलग स्थानों पर रोड़ खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटना में शामिल था।

5. वर्ष 2017 में ग्राम चेरली सीएएफ कैम्प पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था।

6. वर्ष 2021 में जिला पंचायत सदस्य बुधराम कश्यप निवासी तालनार थाना मिरतुर को मुखबिरी के शक में हत्या करने घटना में शामिल था।

7. थाना फरसपाल के अप0 कं0-17/2011 चारा 147,148,149,302 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध है।

8. थाना फरसपाल के अप0 कं0-96/2012 धारा 147, 148, 149,302, 120 (बी) भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3, 5 विपअधि0 पंजीबद्ध है।






Post a Comment

0 Comments