जगदलपुर : 108 संजीवनी एंबुलेंस कर्मियों द्वारा जिला महारानी हॉस्पिटल में विधिविधान से पूजा - अर्चना कर वास्तु और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई गई।

जगदलपुर  : 108 संजीवनी एंबुलेंस कर्मियों द्वारा जिला महारानी हॉस्पिटल में विधिविधान से पूजा - अर्चना कर वास्तु और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई गई।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । भगवान विश्वकर्मा जयंती 17 सितम्बर 2022 को जिला मुख्यालय महारानी हाॅस्पिटल में 108 संजीवनी एंबुलेंस कर्मियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की विधिविधान से पूजा-अर्चना किया गया।




इस दिन वास्तुकला और देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा का विधान है। भगवान विश्वकर्मा को सबसे पहला इंजीनियर माना जाता है। इस दिन फैक्ट्रियों, संस्थानों, दुकानों में औजारों और मशीनों, कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों की पूजा की जाती हैं।



भगवान विश्वकर्मा की पूजा से कारोबार में वृद्धि होती हैं, व्यक्ति को कार्य में कुशलता और उन्नति का आशीर्वाद मिलता हैं।




इस अवसर पर 108 ambulance service के जोनल मैनेजर Hemraj Singh, district manager kuldeep Gautam और ईएमटी - पायलट सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।






Post a Comment

0 Comments