विहिप बजरंग दल जगदलपुर प्रखण्ड ने गणेश पंडालों में दर्शन कर समिति को भगवदगीता की भेंट

विहिप बजरंग दल जगदलपुर प्रखण्ड ने गणेश पंडालों में दर्शन कर समिति को भगवदगीता की भेंट



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । विहिप बजरंग दल जगदलपुर प्रखण्ड ने गणेश पंडालों में गणेश जी के दर्शन कर गणेश समिति को भगवदगीता  भेंट की जिला अर्चक पुरोहित पंकज मिश्रा ने कहा हमारे धार्मिक ग्रंथ भगवद्गीता, व इनके उद्देश्य को समस्त सनातन समाज तक पहुचाने का कार्य युध्द स्तर पर जारी है।



" विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रोहन कुमार " ने बताया सनातन धर्म के आधार भगवदगीता गणेश उत्सव  के साथ व उसके पश्चात समिति को  नियमित अध्ययन कर समाज मे गीता के उद्देश्यो का प्रसार प्रचार करने जुटना होगा। आज हिन्दू समाज मे कई हिन्दू जन के पास ना तो गीता है और ना ही उनके उद्देश्य, और जिनके पास है तो वे पढ़ते नही या पढ़ते है तो गीता मे दिये उपदेशो का प्रचार नही करते, इस प्रकार के कमियों को दूर प्रत्येक सनातनियो को मिलकर करना होगा, तभी हिन्दू समाज और भी सशक्त, सगठित  होकर विश्व मे सनातन वैभव का प्रसार कर पाएगा।



  
बजरंग दल जगदलपुर नगर सन्योजक विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा झूठ बोलकर, झूठा प्रलोभन देकर जो धर्मान्तरण कर रहे है, हिन्दू समाज उनसे सचेत रह कर विरोध करे।



जगदलपुर प्रखण्ड के बाल गणेशोत्सव समिति अवंतिका कालोनी, युवा गणेशोत्सव समिति अवंतिका कालोनी, आराधना गणेशोत्सव समिति अवंतिका कालोनी, श्री राम गणेशोत्सव समिति संजय गांधी वार्ड,जय बजरंग गणेशोत्सव समिति रेल्वे कालोनी, रेल्वे गणेशोत्सव समिति संजय गांधी वार्ड, सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति रेल्वे कालोनी, सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति मेटगुडा, बाबा भैरव युवा समिति,देवा गणेश समिति, श्री सिद्धिविनायक शिव शक्ति समिति, शांति नगर युवा गणेशोत्सव समिति सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति वल्लभ भाई पटेल वार्ड,भैरम बाबा युवा गणेशोत्सव समिति महाराणा प्रताप वार्ड, श्री गणेश युवा समिति अघनपुर, गजराज गणेशोत्सव समिति धरमपुरा नं.1, सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति कंगोली, युवा समिति कंगोली, सार्वजनिक गणेशोत्सव डेमपारा कंगोली, सार्वजनिक गणेशोत्सव डोंगरीपारा, सार्वजनिक गणेशोत्सव डोकरीगुडा, युवा गणेशोत्सव समिति नेगीगुड़ा, महाकाल गणेश समिति पनारापारा, श्री बजरंग युवा समिति खड़गघाट, प्रवीर वार्ड में भगवद गीता भेंट कर दर्शन किया।



जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, जिला अर्चक पुरोहित पंकज मिश्रा, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रोहन कुमार,नगर अध्यक्ष पवन राजपूत,नगर मंत्री विष्णु ठाकुर,नगर सह मंत्री नितेश सेठिया, मयंक दीवान, नगर संयोजक विक्रम ठाकुर, नगर सह संयोजक भवानी सिंह चौहान, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख योगेश ठाकुर,नगर विधार्थी प्रमुख देव यादव, वार्ड अध्यक्ष सुंदर,गौ रक्षक रोहित झा, मुन्ना बजरंगी, संजय मौर्य एवं अन्य बजरंगी उपस्थित थे।






Post a Comment

0 Comments