दन्तेवाड़ा : "विजयादशमी" के अवसर पर हिंसा की राह छोड़कर शांति का मार्ग चुनकर 1 कुख्यात माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, हुई बुराई पर अच्छाई की जीत....

दन्तेवाड़ा : "विजयादशमी" के अवसर पर हिंसा की राह छोड़कर शांति का मार्ग चुनकर 1 कुख्यात माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, हुई बुराई पर अच्छाई की जीत....


          लखमा कोर्राम उर्फ कोवासी लखमा

मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य/नीलावाया पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष

छ0ग0 शासन द्वारा 5 लाख रूपये

पुoअo दन्तेवाड़ा द्वारा घोषित ईनाम 10,000/-₹

छत्तीसगढ़ ( दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा ) ओम प्रकाश सिंह ।  जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जिला दंतेवाड़ा के विभिन्न ग्रामों के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय है उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना/कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों नाम चस्पा कर लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के द्वारा नक्सली संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए लगातार आह्वान कर अपील किये जाने पर आज दिनांक 06.10.2022 को मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य/नीलावाया जनताना सरकार अध्यक्ष, लखमा कोर्राम उर्फ कोवासी लखमा उम्र लगभग 22 वर्ष जाति माड़िया निवासी नीलावाया पटेलपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा ने हिंसा छोड़कर शांति के मार्ग को चुना। 



उपरोक्त माओवादी गोपनीय सैनिक मोहन भास्कर व अन्य 3 ग्रामीणों की हत्या सहित कई अन्य गंभीर घटनाओं में शामिल था। उक्त माओवादी के द्वारा समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की इच्छा व्यक्त करने पर पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी ने विजयादशमी के अवसर पर लखमा कोर्राम को तिलक लगाकर एवं प्रसाद खिलाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने तहेदिल से स्वागत किया गया। आशा है कि इस आत्मसमर्पण से भविष्य में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा एवं क्षेत्र में शांति स्थापित होगी। 



इस अवसर पर कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.) उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज, विनय कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक (परि) सीआरपीएफ, सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा, राम कुमार वर्मन (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा एवं सुश्री आशा रानी (रा.पु.से.) उप पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे। आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी/एचपीटी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा

लोन वर्राटू अभिवान के तहत् अब तक 140 ईनामी माओवादी सहित कुल 559 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं

आत्मसमर्पित मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य लखमा कोर्राम उर्फ कोवसी लखमा निम्न अपराधों में शामिल था :-




1. थाना अस्वपुर के अप कं0-09/2015 धारा 147,148, 149,302,364 भादवि0।

2. अप0 कं0-07/2016 धारा 147, 148, 149,307,120 (बी) भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 4,5 विपअधि०।

3. अप० कं0-09/2016 धारा 147,148,149,307,120 (बी) भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विपअधि०।

4. अप0 कं0-07/2017 धारा 363, 364,366, 302, 342 भादवि०।

5. अप0 कं0-09/2017 धारा 147, 148, 149,307 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 4,5 विपअथि०।

6. अप0 कं0-17/2018 धारा 307 भादवि0, 8 (1), (3), (5) छ0ग0वि0ज0सु0अधि0।

7. अप0 कं0-18/2018 धारा 147, 148, 149, 307, 427, 302,396 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 4,5 विपअधि0,13, 23, 38 (2), 39 (2) विविक्रिकनिअधिo।

8. अप0 कं0-04/2019 धारा 147, 148, 149,307,396, 120 (बी) भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विपअधि0,13, 23, 38 (2), 39 (2) विविकिकनिअधि०।

9. अप0 कं0-10/2019 धारा 147, 148, 149,506,395,120 (बी) भादवि0, 25 आर्म्स एक्ट, 8 (1), (3), (5) छ0ग0वि0ज0सु0अधि0, 4,5 विपअधि०।

10. अप0 कं0-12/2019 धारा 4,5 विपअधि०।

11. अप0 कं0-14/ 2019 धारा 307 भादवि0, 4,5 विपअधि०।

12. अप0 क्रं0-04/2020 धारा 147, 148, 149,307 भादवि०, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3, 5 विपअधि0, 13,23,38 ( 2 ), 39(2) विविक्रिकनिअथिए।

13. अप0 कं0-05/2021 धारा 147, 148, 149,307 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 23,38 (2),39 (2)
विविकिकनिअधिo।

14. अप0 कं0-07/2021 धारा 147, 148, 149,307 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 13, 23,38 (2),39 (2) विविक्रिकनिअधिD।

15. अप0 कं0-05/2022 धारा 147, 148, 149,302 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 13 (1),38 (2), 39 (2) विविक्रिकनिअधि0।

16. अप0 कं0-06/2022 धारा 147, 148, 149,307 भादवि०, 25,27 आर्म्स एक्ट, 13 (1),38 (2),39 (2) विविक्रिकनिअधि ।

17. अप० कं0-09/2022 धारा 147, 148, 149,307 भादवि0, 25,27 आर्म्स एक्ट, 13 (1),38(2).39 (2) विविक्रिकनिअधि0।






Post a Comment

0 Comments