कांकेर : कांकेर जिला के अंतर्गत सिकसोड़ क्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर-आई जी, सुन्दर राज पी.।
छत्तीसगढ़ ( कांकेर-सिकसोड़ ) ओम प्रकाश सिंह । जिला कांकेर अंतर्गत थाना सिकसोड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 30.10.2022 की रात्रि में DRG कांकेर एवं 81वीं वाहिनी, BSF की संयुक्त टीम को माओवादियों के विरुद्ध अभियान हेतु थाना सिकसोड़ क्षेत्र के ग्राम कड़में, कठोरी, नवगेल, आलकन्हार की ओर रवाना किया गया था।
मुठभेड़ के पश्चात पुलिस पार्टी द्वारा घटनास्थल की सर्चिंग करने पर घटनास्थल से 2 पुरुष माओवादियों के शव एवं काफी मात्रा में माओवादियों के आर्म्स-एम्यूनेशन/विस्फोटक एवं कैम्पिंग सामग्री बरामद किये गये।
उक्त माओवादियों पर शासन द्वारा 8-8 लाख का ईनाम घोषित है। इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में हत्या, लूट, आगजनी जैसे कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। विगत दिनों मेटाबोदली माइंस में वाहनों की आगजनी एवं ग्राम चारगांव में 1 ग्रामीण की गोली मारकर हत्या करने की घटना में भी उक्त मृत माओवादियों की संलिप्तता के संबंध में तस्दीक की जा रही है।
सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, बालाजी राव पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज एवं शलभ सिन्हा पुलिस अधीक्षक जिला कांकेर & DIG BSF Sidhu द्वारा अभियान में शामिल अधिकारी/जवानों का हौसला अफजाई करते हुए नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।
DRG teams एवं BSF troops द्वारा आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान लगातार जारी हैं।
0 Comments