बीजापुर : थाना तर्रेम अंतर्गत ग्राम चिनागेलुर की ओर पुलिस पार्टी गस्त सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा पुलिस बल पर फायरिंग की गई, मुठभेड़ में १ एस. आई. राजेश सूर्यवंशी घायल हो गए-आई जी, सुन्दर राज पी.।

बीजापुर : थाना तर्रेम अंतर्गत ग्राम चिनागेलुर की ओर पुलिस पार्टी गस्त सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा पुलिस बल पर फायरिंग की गई, मुठभेड़ में १ एस. आई. राजेश सूर्यवंशी  घायल हो गए-आई जी, सुन्दर राज पी.






छत्तीसगढ़ ( तर्रेम - बीजापुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  आज दिनांक १६.१०.२०२२ को शाम करीब  ०१.०० बजे जिला बीजापुर के थाना तर्रेम अंतर्गत ग्राम चिनागेलुर की ओर पुलिस पार्टी गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुई थी, जिसके दौरान माओवादियों द्वारा पुलिस बल पर फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही से माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग गये। उक्त मुठभेड़ में थाना Sub Inspector राजेश सूर्यवंशी को मामूली चोंट आई है।



घायल सहायक उप निरीक्षक को उपचार के लिए बासागुड़ा ले जाया गया हैं। घायल जवान की हालत अभी स्थिर बताया गया है खतरे की बात नहीं हैं।
इस घटना की अधिकारी पुष्टि पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दर राज पी. ने की हैं।

कोबरा २१० बटालियन और एसटीएफ द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग जारी है

Post a Comment

0 Comments