जगदलपुर : 15 दिवस के भीतर 50 से अधिक स्थायी वारंटियो के पकड-धकड हेतु बस्तर पुलिस के द्वारा विषेष अभियान चलाया जा रहा है।

जगदलपुर : 15 दिवस के भीतर 50 से अधिक स्थायी वारंटियो के पकड-धकड हेतु बस्तर पुलिस के द्वारा विषेष अभियान चलाया जा रहा है।

थाना नगरनार, कोतवाली, परपा,  बोधघाट, बस्तर, भानपुरी एवं चौकी बकावंड के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही

थाना नगरनार के द्वारा आज 9 स्थायी वारंटियो को न्यायालय किया गया पेष

स्थायी वारंटियो के धरपकड की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी
         

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंहउप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा लगातार आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही किया जा रहा है। वही दूसरी तरफ बेसिक पुलिसिंग एवं सामुदायिक पुलिसिंग का भी कार्य किया जा रहा है। साथ ही समय - समय पर ऐतिहातन कार्यवाही कर अपराध नियंत्रण की कार्यवाही की जाती रही है।





इसी तारतम्य में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में साथ ही निरीक्षक बुधराम नाग, चन्द्रषेखर श्रीवास, धनंजय सिन्हा, किशोर केवट, एमन साहू, लालजी सिन्हा, लीलाधर राठौड़ के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिले में लम्बे समय से फरार वारंटियों एवं स्थायी वारंटियों की तामिली हेतु विषेष अभियान चलाने हेतु निर्देष दिया गया हैथाना सिटी कोतवाली, थाना बोधघाट, थाना नगरनार, परपा, बस्तर, भानपुरी एवं चौकी बकावंड के द्वारा अभियान के तहत लम्बे समय से फरार चल रहेे स्थायी वारंटियो को 15 दिवस के अंदर 50 से अधिक स्थायी वारंटियो को पकडकर न्यायालय में पेष किया गया। जिसके साथ ही आज दिनांक को थाना नगरनार के 9 स्थायी वारंटियो को न्यायालय में पेष किया गया है। उक्त अभियान निरंतर जारी रहेगा





Post a Comment

0 Comments