जगदलपुर : 22 किलोग्राम अवैध गांजा के तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

जगदलपुर : 22 किलोग्राम अवैध गांजा के तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही



ग्राम चोकावाडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर की गयी कार्यवाही।

गांजा की तस्करी के दौरान नगरनार पुलिस की कार्यवाही।

22 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद

अनुमानित कीमत 2,20,000/- रूपये।

आरोपी के कब्जे से 1 मोबाईल एवं नगद 2000/-रूपये बरामद

आरोपी राजस्थान का निवासी

नाम आरोपी:-

फोरू लाल पिता मोडूलाल उम्र 22 वष, निवासी ग्राम बोरखेडा, थाना हिण्डोली, जिला बुंदी (राजस्थान)

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। 



थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से छत्तीसगढ की ओर किया जा रहा हैं। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।




उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ-उडीसा के सीमाक्षेत्र ग्राम चोकावाडा राष्ट्रीय राजमार्ग में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के एक बस को रोककर चेक किया गया जिसमें संदेह के आधार 1 व्यक्ति को पकडा गया। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम फोरू लाल निवासी जिला बुंदी (राजस्थान) का होना बताया। जिसके सामान की तलाशी लेने पर 22 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरेापी फोरू लाल के विरूद्ध थाना नगरनार में 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी के कब्जे से 22 किलोग्राम गांजा, 01 नग मोबाईल एवं नगद 2000/-रूपये जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 2,20,000/-रूपये आंकी गई है। मामले में आरोपी फोरू लाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।



महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-

निरीक्षक - बुधराम नाग
उनि. - अरूण नामदेव
सउनि. - हरवान सिंह,
प्र.आर. - अहिलेश नाग, अनंत राम बघेल, खेदुराम ठाकुर 
आरक्षक - चन्द्रेश कुमार, चेतन बघेल, लक्ष्मीश्वर नाग, जोगेश्वर।






Post a Comment

0 Comments