जगदलपुर : 25 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 1 तस्कर पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही।

जगदलपुर  : 25 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 1 तस्कर पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही।



धनपुॅजी बार्डर पर की गयी कार्यवाही।

गांजा की तस्करी के दौरान नगरनार पुलिस की कार्यवाही।

25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद ।

अनुमानित कीमत 1,25,000/- रूपये।

आरोपी जयपुर (राजस्थान) का निवासी

नाम आरोपी:-

लक्ष्मीनारायण पुनिया पिता गोपाल लाल पुनिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम रेजडी, जिला जयपुर (राजस्थान)

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से छत्तीसगढ की ओर किया जा रहा हैं। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु धनपुंजी नाका की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा धनपुंजी में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की पहचान कर पकडा गया। 



जिससे पूछताछ करने पर जिन्होने अपना नाम लक्ष्मीनारायण पुनिया निवासी जयपुर राजस्थान का होना बताये। उक्त सदिग्ध का विधिवत् तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने के संबंध में वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी लक्ष्मीनारायण पुनिया के विरूद्ध थाना नगरनार में 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी के कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा, 1 नग मोबाईल जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 1,25,000/-रूपये आंकी गई है। मामले में आरोपी लक्ष्मीनारायण पुनिाय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:

निरीक्षक - बुधराम नाग
सउनि. - रेनुराम मौर्य,
प्र.आर. - खेदु ठाकुर अहिलेश नाग 
आरक्षक - जोगेश्वर कश्यप, लक्ष्मीश्वर नाग, रोहित मरकाम, तिरिथ राम फेकर।






Post a Comment

0 Comments