जगदलपुर : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित।

जगदलपुर : 80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंहकेन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 80 वाहिनी जगदलपुर द्वारा हर दिनाँक 11/11/2022 को पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सेक्टर के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन) जगदलपुर के०रि०पु०बल के मार्गदर्शन में नरेन्द्र सिंह, कमाण्डेट, 80 वाहिनी द्वारा जिला-बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायत नेतानार में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। 



इस कार्यक्रम में नेतानार पंचायत में आने वाले सभी गांवों के जैसे मिलकुलवाडा, गोपापदर एवं किचकरस, पुरुषों, महिलाएं एवं बच्चों ने भाग लिया।



इस कार्यक्रम में नरेन्द्र सिंह, कमाण्डेट 80 बटा०, सदन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्रामीणजन एवं 80 वीं वाहिनी के अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे




इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह, कमाण्डेट 80 बटालियन ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए बताया कि माओवादी नेता अपने फायदे के लिए गरीब जनता एवं उनके बच्चों को गुमराह कर अपने खोखली नक्सल विचार धारा में शामिल करने तथा नक्सलीयों को मदद करने के लिए भूमित करते है, एवं सरकार के विरुद्ध काम करने के लिए उकसाते है। आप सभी लोग नक्सलीयों के बहकावे में ना आकर कोई गलत कार्य ना करे। और आप सभी देश के अग्रणी विकास में भागीदारी बने तथा अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाये एवं भारत सरकार, राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी विकास योजनाओं का भरपुर लाभ उठाये। साथ ही, उन्होंने ग्रामिणों को सन्तुष्ट करते हुए विश्वास दिलाया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सदैव आपके साथ खड़ी है तथा आपके मदद के लिए हर संभव प्रयासरत् रहेगे आप लोग भी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का सहयोग करें, आपके सहयोग से क्षेत्र का समुचित विकास हो सकता है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, तथा राज्य पुलिस बल आपके हर विकास कार्यों में सहयोग करने के लिए तत्पर है।




इस अवसर पर 80 वीं वाहिनी की तरफ से लगातार किये जा रहे आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग को आगे बढ़ाते हुए सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों की दैनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए दैनिक उपयोग में आने वाले वस्तुओं का वितरण किया गया।




इस कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। ग्रामीणों तथा उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते 80 बटालियन का आभार व्यक्त किया तथा इस प्रकार के कार्यक्रम से ग्रामीण बहुत खुश हुए और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की सराहना करते रहें।








Post a Comment

0 Comments