केरिपुबल 80 बटालियन मुख्यालय जगदलपुर में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान मोहम्मद हकीम एच को नम आंखों से गार्ड ऑफ ऑनर के साथ श्रद्धांजलि दी गई।
जिला पुलिस बल एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों एवं जवानों ने 2 मिनट का मौन धारण किया।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दर राज पी., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल, नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, थाना सिटी कोतवाली पुलिस निरीक्षक एमन साहू, सीआरपीएफ 80 बटालियन नरेन्द्र सिंह कमाण्डेन्ट जगदलपुर, विक्रम सिंह द्वितीय कमान अधिकारी 80बटालियन, कोबरा 202 ब्रोनो ए, कोबरा 202 विवेक कुमार सहायक कमाण्डेन्ट, कोबरा 204 देवेन्द्र सिंह द्वितीय कमान अधिकारी,अपर कलेक्टर जगदलपुर हरीश कुमार मंडल, कोबरा 201 धर्मेंद्र कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, सीआरपीएफ 241 बस्तरिया बटालियन पदम कुमार कमाण्डेन्ट जगदलपुर, जवानों एवं मीडिया के पत्रकारों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
कल दिनांक 29/11/2022 को लगभग 04:30 बजे 05:00 बजे के मध्य जिला सुकमा के थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत नवीन कैम्प डब्बाकोन्टा एवं पेंटापाड़ जंगल के मध्य ऑपरेशन ड्यूटी में तैनात सुरक्षा बल के ऊपर माओवादियों द्वारा फायरिंग की गई।
सुरक्षा बल द्वारा तत्काल जवाबी कार्यवाही की गई, जिससे माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग गये।
माओवादियों द्वारा की गई फायरिंग में आऊटर कॉर्डन कट ऑफ पार्टी में लगे कोबरा 202 वीं वाहिनी का 1 प्रधान आरक्षक मोहम्मद हकीम एच निवासी जिला पालक्काड़, केरल राज्य घायल हो गये, जिन्हें उपचार हेतु भेजी सीआरपीएफ फील्ड हॉस्पिटल लाया गया एवं फील्ड हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उपरोक्त प्रधान आरक्षक शहीद हो गये।
0 Comments