जगदलपुर : बस्तर पुलिस द्वारा संविधान दिवस का मनाया गया।

जगदलपुर : बस्तर पुलिस द्वारा संविधान दिवस का मनाया गया।



संविधान दिवस पर सभी अधिकारी/कर्मचारियों को संविधान की दिलायाी गयी शपथ



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंहउप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में जहां एक ओर समस्त थाना प्रभारियों को आपराधिक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है वही दूसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में भी अभियान संचालित कर कार्य किया जा रहा है। 



26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिला बस्तर में पदस्थ सभी अधिकारी/कर्मचारियों को संविधान  की प्रस्तावना पढाकर शपथ दिलायी गयी



संविधान दिवस भारत के संविधान के महत्व को समझाने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर के दिन मनाया जाता है। साथ ही यह हमें वर्तमान से जोड़ने का कार्य भी करता है, जब लोग जनतंत्र का महत्व दिन-प्रतिदिन भूलते जा रहे है और यही वह तरीका है जिसे अपनाकर हम अपने देश के संविधान निर्माताओं को सच्ची श्रद्धांजली प्रदान कर सकते है और लोगो में उनके विचारों का प्रचार-प्रसार कर सकते है।






Post a Comment

0 Comments