जगदलपुर : 21.600 किलोग्राम गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही।

जगदलपुर  : 21.600 किलोग्राम  गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही।



अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा तस्करी पर कार्यवाही।

मामला थाना नगरनार क्षेत्र का।

आरोपी बीड (महाराष्ट्र) का  निवासी।

21.600 किलोग्राम गांजा बरामद।

1 नग मोबाईल भी बरामद।

जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 2,16,000/-रूपये।
    
आरोपी
- परसराम बांगर पिता बापुराव बांगर उम्र 22 साल ग्राम मातावली थाना अष्टी  जिला बीड महाराष्ट्र।

        

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से गांजा की बिक्री के उद्देश्य से उड़िसा से जगदलपुर की ओर बस से परिवहन कर रहा है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। 



उक्त टीम के द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका  मेनरोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि संदेह के आधार पर दौरान चेकिंग के मुखबीर के बताये अनुसार एक व्यक्ति सीट पर बैठा मिला, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम परसराम बांगर निवासी महाराष्ट्र का होना बताया। जिनके सामान की तलाशी लेने पर एक हैण्डबैग के अंदर पैकेट जिसमें मादक पदार्थ गांजा मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की परिधि में आने से आरोपी के कब्जे से 21.600 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है। मामलें में आरोपी के विरूद्ध थाना नगरनार में धारा 20 (ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया। आरोपी के कब्जे से गांजा, 1 नग मोबाईल एवं  1 नग बस टिकट बरामद कर, जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 2,16,000/- रूपये आंकी गई है।




महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी -

निरीक्षक - बुधराम नाग
उप. निरी. - अरूण नामदेव
सहा.उप.निरी. - रैनुराम मौर्य
प्र.आर. - खेदुराम ठाकुर,कुलेश्वर प्रसाद,विनोद यादव
आरक्षक - चन्द्रेश कुमार एवं मनोज कश्यप।






Post a Comment

0 Comments