जगदलपुर : मालगांव में छुई - सफेद मिट्टी निकालते समय ऊपर की मिट्टी धसकने से कुल 6 लोगों (1 पुरूष, 5 महिलाओं) की इस घटना में मृत्यु हुई।

जगदलपुर  :  मालगांव में छुई - सफेद मिट्टी निकालते समय ऊपर की मिट्टी धसकने से कुल 6 लोगों (1 पुरूष, 5 महिलाओं) की इस घटना में मृत्यु हुई।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  लगभग 2:00 बजे जिला बस्तर अंतर्गत पुलिस थाना नगरनार के ग्राम मालगांव (थाना से दूरी 20 किमी. लगभग) में छुई (सफेद) मिट्टी निकालते समय ऊपर की मिट्टी धसकने से निम्नानुसार कुल 6 लोगों (1 पुरूष, 5 महिलाओं) की इस घटना में मृत्यु हुई है -




1. रामेश्वर बघेल पिता स्व. तुलसी राम बघेल, उम्र 35 वर्ष
2. श्रीमती दशमती नाग पति दिलेश्वर नाग उम्र, 35 वर्ष
3. श्रीमती कुमारी नाग पति ईश्वर नाग, उम्र 23 वर्ष
4. श्रीमती कमली पति बंशीधर, उम्र 25 वर्ष
5. श्रीमती शांति नाग पति हरिराम नाग उम्र, 35 वर्ष
6. श्रीमती शैतो पति कमलसाय, उम्र 32 वर्ष
इस घटना में 3 महिलायें घायल हुई हैं जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार पश्चात् मेडिकल कॉलेज डिमरापाल, जगदलपुर में भर्ती कराया गया है। जिनकी वर्तमान स्थिति चिकित्सक के बताये अनुसार खतरे से बाहर है जो निम्नानुसार है -
1. पूर्णिमा, उम्र 14 वर्ष
2. मनमती, उम्र 32 वर्ष
3. लख्मी कश्यप, उम्र 35 वर्ष

मौके पर कमिश्नर, बस्तर संभाग एवं पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सहित पुलिस, प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत कार्य में लगे हुये हैं।








Post a Comment

0 Comments