आवारा श्वानो का बधियाकरण एवं एंटी रैबीज टीकाकरण अभियान में अनियमितता के सम्बन्ध नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया गया।

आवारा श्वानो का बधियाकरण एवं एंटी रैबीज टीकाकरण अभियान में अनियमितता के सम्बन्ध नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया गया।



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  नगर पालिका निगम जगदलपुर पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कार्यकारी संस्था एनिमल केयर फाउंडेशन, दुर्ग द्वारा आवारा श्वानो का बधियाकरण एवं एंटी रैबीज टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे अव्यवस्था व अनियमितता बरती जा रही है।



2 दिसंबर 2022 को कार्यकारी संस्था एनिमल केयर फाउंडेशन, दुर्ग द्वारा जगदलपुर मे कुछ श्वानो को पकड़कर नसबंदी कराया गया। 



नसबंदी के बाद देखभाल की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी जिसका विरोध स्ट्रे सेफ आर्ट एनजीओ के सद्स्यों द्वारा किया गया था।




1. नसबंदी के बाद देखभाल की उचित व्यवस्था की जायेगी।
2. पकड़े गए श्वानो की खाने पीने की उचित व्यवस्था की जायेगी।
3. उन्हें जिस स्थान से लाया जा रहा है उपचार के बाद उसी स्थान पर वापस छोड़ा जाएगा।
4. स्ट्रे सेफ आर्ट एनजीओ के सदस्यों तथा अन्य पशु प्रेमी जो स्वेच्छा से सहयोग या साथ रह कर कार्य की नियमितता सुनिश्चित करना चाहते हैं उन्हें साथ रहने की अनुमति प्रदान की जाए।
5. पत्रकारों को इस अभियान से जुड़ी हुई खबर प्रकाशित करने हेतु आवश्यक जानकारी प्राप्त करने तथा अभियान को उपस्थित रह कर देखने की अनुमति प्रदान की जाये।






Post a Comment

0 Comments