जगदलपुर : 10 किलोग्राम मादक पदार्थ अवैध रूप से गांजा परिवहन करते 2 आरोपी थाना नगरनार पुलिस के हत्थे चढ़े।

 

जगदलपुर : 10 किलोग्राम मादक पदार्थ अवैध रूप से गांजा परिवहन करते 2 आरोपी थाना नगरनार पुलिस के हत्थे चढ़े।



आरोपियों के कब्जे से करीब 10 किलो गांजा कीमती 100000/- रू. जप्त किया गया।

नाम आरोपी :-

1. बोला कुशवाहा पिता जमुना प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी पैरीबहरा थाना जैतपुर जिला शहडोल म0प्र0

2. छबि लाल कुशवाहा पिता जगदीश उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कतरवार तहसील थाना मझौली (मड़वास) जिला सीधी म०प्र०

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निवेदिता पाल, के दिशा-निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय विकास कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना नगरनार सीमा से लगे हुये उड़ीसा प्रांत से होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन को रोकने तथा प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना नगरनार से कार्यवाही हेतु टीम गठित किया




पतासाजी दौरान टीम को जरिये मुखबीर सुचना मिला कि दिनांक 11.01.2023 को उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रही गुप्ता ट्रेवल्स की यात्री बस में 2 संदिग्ध व्यक्ति सवार है जो अपने पास रखे बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से जगदलपुर की ओर गुप्ता ट्रेवल्स की यात्री में आ रहे है कि सुचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो का दिया गया जिस पर तत्काल टीम द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 मेन रोड के पास गुप्ता ट्रेवल्स की यात्री बस को रोककर बस को चेक किया गया।



जिसमें मुखबीर के बताये हुलिया के दो संदेही को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर उनके द्वारा प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया टीम द्वारा बारीकी से पुछताछ करने पर अपना नाम 1.बोला कुशवाहा पिता जमुना प्रसाद कुशवाहा उम्र 24 साल निवासी पैरीबहरा थाना जैतपुर जिला शहडोल म0प्र0, 2.छबि लाल कुशवाहा पिता जगदीश उम्र 38 साल निवासी ग्राम कतरवार तहसील कुसमी थाना मझौली (मड़वास) जिला सीधी म०प्र० का निवासी होना बताये

जिनके पास रखे बैग को चेक करने पर दोनो के कब्जे से अलग अलग बैग में 5-5 किलो कुल 10 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 100000/- रू.को बरामद कर जप्त किया गया। उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना नगरनार में एन.डी.पी.एस. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है है।

कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी नगरनार सउनि हरवान सिंह प्र०आर० अहिलेश नाग प्र०आर० रमेश पासवान आर० प्र०आर० विनोद यादव आर० तीरथ राम फेकर सहायक आरक्षक 5278 मनोज कश्यप का विशेष योगदान रहा है





Post a Comment

0 Comments