जगदलपुर : 33 वाॅ राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 11 से 17-01-2023 तक यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा- यातायात प्रभारी निरीक्षक, शिव शंकर गेंदले।

जगदलपुर : 33 वाॅ राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 11 से 17-01-2023 तक यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा- यातायात प्रभारी निरीक्षक, शिव शंकर गेंदले



छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । 33 वॉ राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह दिनांक 11-01-02023 से 17-01-2023 तक चलने वाले यातायात जागरूकता अभियान श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय्  जितेन्द्र सिह मीणा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया नवेदिता पाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय विकास कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12.01.2023 को जागरूकता अभियान में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया



1. यातायात जागरूता संबंधित हेल्मेंट बाईक रैली का आयोजन जिसमें 100 से अधिक सम्मलित हुए।



2 विघालयों में यातायात जागरूकता संबंधित जानकारी अधो लिखित विद्यालयों में दी गयी। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालस, जगतू माहरा शास० बहु उच्च माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर बाल बिहार, आत्मानंद स्कूल, विघा
ज्योति।



3. यातायात जागरूकता रथ माध्यम से कोड़ेनार साप्ताहिक बाजार में आम नागरिकों को यातायात जागरूकता के संबंध में दी गयी।



4. वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण आमागुड़ा चौक में शिविर लगा कर 125 वाहन चालाकों का नेत्र परिक्षण किया गया लगातार सप्ताह तक जारी रहेगा।



5. ड्रायविंग लायसेंस हेतु आर.टी विभाग से समन्वय स्थापित कर 30 लोंगो का ऑनलाईन फार्म भरवाया गया।



6. एक्सीडेंटल जोन ब्लैक स्पॉट पर एक्सीडेट की रोकथाम के लिए डेमी स्टैंड लगाकर समझाईश दिया गया।






Post a Comment

0 Comments