जगदलपुर : नव वर्ष मिलन समारोह बस्तर पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धियां।

जगदलपुर : नव वर्ष मिलन समारोह बस्तर पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धियां।



बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पी. द्वारा प्रस्तुत किया गया-वार्षिक कार्यवाही एवं परिणाम प्रतिवेदन 2022

वार्षिक मिलन समारोह बस्तर आईजी सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद.......!



बस्तर में अशांति फैलानेवाले पर होगी सख्त कार्यवाही-आईजी सुन्दरराज पी.

छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । अपराध कमांक 202/2021 धारा 457, 380 भादवि चौकी बकावंड थाना नगरनार कायमी दिनांक 22.12.2021, मशरूका 5 लाख - बाजाप्ता 5 लाख गिरफतार आरोपी 4, गिरफतारी दिनांक 31.01.2022/07.02.2022 चालान दिनांक 26.03.2022 प्रकरण में अज्ञात आरोपियो द्वारा ग्राम गिरोला के हिंगलाजिन मंदिर में ताला तोडकर देवी के ॠगार आभूषणों की चोरी की गई थी। प्रकरण को सुलझाना पुलिस के लिये गंभीर चुनौती थी, क्योंकि आरोपी अज्ञात थे। संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा चांदी के आभूषण बेचने के प्रयास की सूचना मुखबिर से मिलने पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में संदिग्ध आरोपियों द्वारा ही हिंगलाजिन मंदिर में चोरी करना पाये जाने से, 4 आरोपियों को गिरफतार कर चोरी गये समस्त जेवर आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया। प्रकरण में चालान दिनांक 26.03.2022 को पेश किया गया।



2. अपराध क्रमांक 69/2022 धारा 302, 201 भादवि, थाना कोतवाली, जगदलपुर कायमी दिनांक 01.03.2022 मृतिका 1- श्रीमती चमेली उर्फ अन्नू राय, 2- आरव उर्फ यश गिरफतार आरोपी - 01 (अमिताभ राय), गिरफतारी दिनांक 01.03.2022 चालान पेश दिनांक 27.05.2022 को प्रकरण में अज्ञात आरोपी द्वारा महिला एवं बच्चे की हत्या कर, घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था। दिनांक 18.02.2022 को घर से बदबू आने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिलने पर दरवाजा तोडकर घर के अंदर प्रवेश करने पर पुलिस को एक महिला व बच्चे की लाश मिली, जो उसी घर में पति के साथ किराये से रहते थे। कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या करना पाये जाने से अपराध कायम कर मृतिका के फरार पति पर ही हत्या कारित करने का संदेह होने से, उसे दिनांक 01.03.2022 को गिरफतार किया गया एवं चालान दिनांक 27.05.2022 को प्रस्तुत किया गया।



3. अपराध क्रमांक 218/2022 धारा 457, 380 भादवि, थाना बोधघाट, जगदलपुर कायमी दिनांक 12.09.2022 अपहृत मशरूका 10, 66, 710 रूपये नगद, बरामदगी-7,06,000 रूपये गिरफतार आरोपी 02 गिरफतारी दिनांक 20.09.2022 चालान पेश दिनांक 28.12.2022 गीदम रोड, जगदलपुर स्थित शराब दुकान के सेल्समेन लोचन साहू द्वारा थाना बोधघाट में रिपोर्ट किया गया कि शराब दुकान का ताला तोडकर अज्ञात आरोपियों द्वारा शराब बिकी से प्राप्त रकम की चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में पाया गया कि दुकान में लगे सीसीटीवी केमरा भी अज्ञात आरोपी निकालकर ले गये थे। प्रार्थी एवं दुकान के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ पर उनके बयानों में विरोधाभाष होने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रार्थी द्वारा ही दुकान के दूसरे कर्मचारी सुकेश देवरी के साथ मिलकर रकम चोरी करना पाये जाने से, दोनों आरोपियों को गिरफतार कर दिनांक 28.12.2022 को चालान पेश किया गया है।



4. अपराध क्रमांक 225/2022 धारा 302 भादवि, थाना बोधघाट, जगदलपुर कायमी दिनांक 22.09.2022, मृतिका श्रीमती शारदा यादव गिरफतार आरोपी. 01 (रवि यादव), गिरफतारी दिनाक 03.10.2022 चालान पेश दिनांक 21.12.2022 प्रकरण में मृतिका शारदा यादव के शौच हेतु जाने के उपरांत लापता होने पर मृतिका के पति रवि यादव द्वारा मोहल्ले वालों के साथ ढूंढने पर मृतिका की लाश फारेस्ट नर्सरी मेटगुडा में खुले मैदान में मिलने पर, मृतिका के पति रवि यादव की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर मारना पाये जाने से थाना बोधघाट में 22.09.2022 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में कोई प्रत्यक्षदर्शी साक्षी न होने से इस प्रकरण को सुलझाना पुलिस के लिये चुनौती भरा कार्य था। मृतिका रवि यादव की दूसरी पत्नी थी तथा मोहल्ले वालों ने कुछ दिनों से दोनों के बीच झगडा होने की जानकारी दी। जिसके आधार पर रवि यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने मेमोरेण्डम बयान में मृतिका के चरित्र पर शंका होने से हत्या करना कबूल किया। फलस्वरूप उसे गिरफतार कर 21.12.2022 को चालन पेश किया गया।



5. अपराध क्रमांक 227/2022 धारा 302 भादवि, थाना बोधघाट, जगदलपुर कायमी दिनांक 25.09.2022, मृतिका श्रीमती चतुरी बाई गिरफतार आरोपी 01 (बलराज सिंह बाढ़ ), गिरफतारी दिनाक 26.09.2022 चालान पेश दिनांक 24.12.2022 दिनांक 21.9.2022 को 1530 बजे श्रीमती सुरेखा कतिया द्वारा अपनी मां श्रीमती चतुरी बाई के लापता होने की सूचना पर थाना बोधघाट में गुम इंसान क. 36/2022 कायम किया गया था। जांच पर गुम इंसान को अतिम बार तैतरकुटी इलाके में देखा गया था। अतएव इलाके के सीसीटीवी फूटेज की जांच करने पर मृतिका शुभम मार्बल के पीछे दलदली क्षेत्र में जाना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा सर्च करने पर घनी झाडियों के बीच गुम इंसान की लाश बरामद होने पर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह में कपड़ा ठूंस कर हत्या करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। सीसीटीवी फूटेज में घटना स्थल की ओर आरोपी बलराज सिंह बाढ का जाना पाये जाने से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या करना कबूल करने पर, उसे गिरफतार कर चालान पेश किया गया है।



6. अपराध क्रमांक 259/2022 धारा 392 भादवि, थाना परपा, जगदलपुर कायमी दिनांक 30.10.2022, गिरफतार आरोपी- गिरफतारी दिनाक 04.11.2022, चालान पेश दिनांक 13.12.2022 - 01 (जोगा राम ) ई-काम एक्सप्रेस प्राय. लिमि. शाखा, तोकापाल में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत प्रार्थी द्वारा आन लाईन प्रोडक्ट की डिलिवरी से प्राप्त राशि 1,69, 650 रूपये को फिनो पेमेण्ट बैंक में जमा करने जाते समय मेटावाडा रेलवे क्रासिंग के पास मोटर साइकिल में आये 04 लडकों द्वारा लूटने की रिपोर्ट करने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना केशलुर चौक में लगे सीसीटीव्ही का फूटेज देखने पर लूटा गया बेग प्रार्थी के पास ही पाया गया। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि प्रार्थी ने झूठा रिपोर्ट दर्ज कराया है। अतएव उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर रकम स्वयं हडपने की नीयत से झूठी रिपोर्ट करना पाया गया। अतएव आरोपी को गिरफतार कर चालान पेश किया गया है।



साइबर सेल द्वारा की गई कार्यवाही

1. बस्तर जिले में साइबर फ्राॅड के कुल 22 प्रकरणों में 35 आरोपियों को गिरफतार कर, उनके कब्जे से फाड के माध्यम से ठगी गई 52,15, 986/- रूपये में से 42,57,961 /- रूपये बरामद कर पीड़ितों को लौटाने में बस्तर पुलिस सफल रही है।

2. गौरतलब है कि वर्ष 2022 में सायबर पोर्टल के माध्यम से सायबर फाड के कुल 385 शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 126 शिकायतों में संदेहियों का खाता होल्ड कराकर कुल 9,62,494/- रूपये पीड़ितों को वापस कराया गया।

3. बस्तर पुलिस द्वारा "टेक बेक योर प्रापर्टी" योजना के तहत गुम मोबाईलों को तलाश कर प्रार्थियों को सौंपा जाता है। जिसके तहत वर्ष 2022 में कुल 396 गुम/चोरी हुए मोबाईलों को बरामद कर संबंधित आवेदकों को वापस किया गया है।

4. असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विभिन्न ऑन लाईन माध्यमों से कय किये गये चाकूओं को क्रयकर्ताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर 18 नग चाकू जप्त किये गये।

5. कानून-व्यवस्था के विभिन्न अवसरों पर सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल के माध्यम से सतत् निगरानी रखी गई।






बस्तर क्षेत्र के जनता की जान-माल की रक्षा तथा क्षेत्र की समग्र विकास हेतु पुलिस, स्थानीय प्रशासन एवं क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बल सदस्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों से सकारात्मक परिणाम आगामी दिनों में निश्चित रूप से परिलक्षित होंगे। हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि अतिशीघ्र बस्तर क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाकर बस्तर की जनता को नक्सल समस्या से निजात दिलाने हेतु हम समर्पित होकर कार्य करेंगें।






Post a Comment

0 Comments