नारायणपुर : ग्राम गोर्रा थाना एड़का में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मियों पर अपने कर्तव्यों के निवर्हन के दौरान बाधा उत्पन्न किया गया।

नारायणपुर :  ग्राम गोर्रा थाना एड़का में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मियों पर अपने कर्तव्यों के निवर्हन के दौरान बाधा उत्पन्न किया गया।



छत्तीसगढ़ ( नारायणपुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  दिनांक 01.01.2023 को जिला नारायणपुर के थाना एड़का क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोर्रा में आदिवासी समाज एवं ईसाई समाज के बीच हुई वाद-विवाद घटनाक्रम के संदर्भ में थाना एड़का में अपराध क्रमांक-01/2023 धारा 294,323,506, 34 भादवि, अपराध क्रमांक-02/2023 धारा-147, 148, 294, 323, 506 भादवि एवं इसी प्रकार दिनांक 01.01.2023 को ग्राम गोर्रा थाना एड़का में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मियों पर अपने कर्तव्यों के निवर्हन के दौरान बाधा उत्पन्न किया गया जिसपर प्रार्थी आरक्षक क्रमांक-637 गिरिधारी कतलाम की रिपोर्ट पर थाना एड़का में अपराध क्रमांक-03/2023 धारा-147, 148, 186, 332,353, भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।




उपरोक्त घटना के संदर्भ में दिनांक 02.01.2023 को परगना स्तर के आदिवासी समाज के द्वारा रूपसाय सलाम, नारायण मरकाम एवं अन्य के नेतृत्व सामाजिक बैठक जिला मुख्यालय नारायणपुर स्थित बखरूपारा बाजार स्थल में बुलाया गया था। उक्त बैठक की जानकारी मिलने पर दिनांक 02.01.2023 को प्रातः10:00 बजे कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा बैठक के आयोजक रूपसाय सलाम, नारायण मरकाम के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इस संबंध में समझाईश दी गयी। आयोजकों के द्वारा कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के समक्ष बैठक शांतिपूर्ण करने व अप्रिय स्थिति निर्मित न होने का आश्वासन दिया गया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से परिस्थिति का आंकलन करते हुए नारायणपुर कार्यक्रम स्थल एवं जिला अंतर्गत समस्त संवेदनशील क्षेत्रों में बल तैनात की जाकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी गयी थी। 

कार्यक्रम की शुरूवात आयोजकों द्वारा लगभग प्रातः 11:00 बजे वखरूपारा बाजार स्थल में की गयी। पश्चात कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं द्वारा सामाजिक मुद्दे एवं अन्य विषयों पर भाषण दिया गया, कार्यक्रम में लगभग 1500 की संख्या में लोग उपस्थित थे जो लाडी-डण्डे, कुल्हाड़ी से लैस थे। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा लाडी-डण्डा लेकर अलग-अलग समूहों में बंटकर आगे बढ़ते हुए बखरूपारा कार्यक्रम स्थल से एड़का मोड़ होते हुए बंगलापारा पहुंचकर स्कूल परिसर में स्थित चर्च में प्रवेश कर खिड़की, दरवाजें एवं प्रार्थना कक्ष में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया जा रहा था। पूर्व से तैनात पुलिस व कार्यपालिक बल द्वारा भीड़ को काबू करने का प्रयास किया जा रहा था। परन्तु भीड़ की संख्या अधिक व उग्र होने पर स्वयं पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त दलबल के साथ बंगलापारा पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी। 

इस दौरान भीड़ में उपस्थित कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा पुलिस बल के ऊपर हमला किया गया। जिसमें मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग एवं आरक्षक रविन्द्र यादव को गंभीर चोटे आयी, इसके बावजूद भी पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस बल के द्वारा परिसर में उपस्थित संकटापन्न छात्रों, स्टाफ एवं अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर निकाला गया एवं स्थिति को नियत्रंण में करते हुए भीड़ को उस परिसर से बाहर खदेड़ा गया

उक्त घटनाक्रम के संदर्भ में थाना नारायणपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक मामले में पृथक-पृथक अपराध क्रमांक-02/2023, धारा 147, 148,149, 153 (ए), 120 (बी), 283, 290, 341 भादवि, अपराध क्रमांक-03/2023 धारा-147, 148, 149 295, 295 (ए) 120 (बी) 440 भादवि, अपराध क्रमांक-04/2023 धारा 147, 148, 149, 120 (बी), 186, 332, 353, 307 भादवि एवं अपराध क्रमांक-05/2023 धारा 147, 148, 149, 186, 294, 332, 353, 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जिला नारायणपुर क्षेत्रान्तर्गत कानून व्यवस्था की स्थिति के नियंत्रण हेतु पर्याप्त बल तैनात किया जाकर सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त की गई है। वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण एवं सामान्य है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी0, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज बालाजी राव, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, कलेक्टर नारायणपुर अजीत बसंत, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार परिस्थति पर निगाह रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है

दिनांक 03.01.2023 को मोहन मण्डावी, सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर, संतोष पाण्डे, सांसद लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव, शिवरतन शर्मा, विधायक भाटापारा, केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री भाजपा पार्टी व पूर्व मंत्री छ0ग0 शासन, महेश गागड़ा पूर्व मंत्री छ0ग0 शासन का करीबन 14:30 बजे एवं ननकीराम कवर, विधायक रामपुर व पूर्व मंत्री छ0ग0 शासन का करीबन 17:45 बजे भ्रमण के उद्देश्य से रायपुर से निकलकर ग्राम बेनूर जिला नारायणपुर आगमन हुआ। कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा उपरोक्त जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सम्पूर्ण घटनाक्रम की जानकारी देकर कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया गया। तत्पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों ने करीबन 04-05 घण्टे रुकने के पश्चात ग्राम बेनूर, जिला नारायणपुर से रायपुर के लिए रवाना हो गये।
थाना नारायणपुर एवं एडका में दर्ज आपराधिक प्रकरण के संदर्भ में की गयी कार्यवाही का विवरण गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पूर्ण पता अपराध क्रमांक व धारा थाना का नाम एडका थाना नारायणपुर 03 एड़का
1. जयसिंह कावड़े पिता रामलाल कावड़े जाति गोण्ड उम्र 24 साल पथरीपारा खड़गांव थाना एड़का जिला नारायणपुर।
2. रजलाल कावड़े पिता चौथरी कावड़े जाति गोण्ड उम्र 48 साल साकिन घोटूलपारा खड़कागांव थाना एड़का।
3. जैलू कोर्राम पिता शद्धी कोर्राम जाति गोण्ड उम्र 26 वर्ष साकिन कुम्हारपारा खड़का गांव 1-02/2023, धारा-147, 148, 149,।
1. रूपसाय सलाम पिता बखमू राम उम्र 55 साल साकिन रेमावण्ड।
2. पवन कुमार नाग पिता किर्तन नाग उम्र 24 साल साकिन 153(ए), 120(बी), 283, बखरूपारा नारायणपुर 290, 341 भादवि।
3. अतुल नेताम पिता रामहलक नेताम उम्र 24 साल साकिन बंगलापारा नारायणपुर।
4. अंकित नंदी पिता खगेन्द्र नंदी उम्र 31 साल साकिन बखरूपारा नारायणपुर।
5. डोमेन्द्र यादव पिता अनन्द राम यादव उम्र 21 साल साकिन बखरूपारा नारायणपुर।
02/2023 धारा 147, 148, 294,506, 323 भादवि 2- 03/2023 धारा 147, 148, 149, 295,295(4), 120 ख, 440. भादवि 3-04/2023, धारा- 147, 148, 149, 120(1),186,332, 353, 307 भादवि 03/2023 धारा 147, 148, 332, 186, 353 भादवि
1. राजू राम दुग्गा पिता मनीराम दुग्गा उम्र 32 साल साकिन बोरपाल
2. बजारू राम पोटाई पिता मंगलू राम पोटाई उम्र 29 साल जाति गोंड साकिन तेरदुल गिरफ्तारी दिनांक 04.01.2023 को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक वस्तर रेंज सुन्दरराज पी., कलेक्टर अजीत बसंत, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा कलेक्टर कार्यालय नारायणपुर में दोपहर करीबन 12:30 बजे जिले के जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, समाज प्रमुखों एवं व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिला अंतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने आवश्यक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। 

तत्पश्चात प्रेस कान्फ्रेस के माध्यम से क्षेत्रवासियों से किसी भी प्रकार की दिगभ्रमित जानकारी व अफवाह का शिकार न होने व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी। वर्तमान में जिला अंतर्गत स्थिति सामान्य व शांतिपूर्ण है। पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा परिस्थिति पर निगाह रखी जा रही है।





Post a Comment

0 Comments