जगदलपुर : लापता गुम इंसान को खोज निकाला थाना बोधघाट पुलिस ने पूर्व में भी एक बार लापता हो चुका।

जगदलपुर : लापता गुम इंसान को खोज निकाला थाना बोधघाट पुलिस ने पूर्व में भी एक बार लापता हो चुका।



लापता गुम इंसान सी0आर0पी0एफ0 का जवान

मानसिक स्थिति ठीक न होने एवं पारिवारिक परेशानियों के कारण घर से भागा था

नाम गुम इंसान :-

निर्मल कटारिया पिता जगन्नाथ कटारिया, उम्र 32 वर्ष, निवासी शांतिनगर अतिथि होटल के पास जगदलपुर जिला बस्तर छ0ग0     

छत्तीसगढ़ ('बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंहउप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्षन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा गुम इंसानों को पता तलाश कर दस्तायाब किया जा रहा है




ज्ञात हो कि घटना दिनांक 03.12.2023 को गुम इंसान की पत्नी हिना कटारिया पति निर्मल कटारिया द्वारा के गुम होने की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में गुम इंसान क्रमांक 56/2022 धारा 419 पु0 रेग्यू0 के तहत् दर्ज कर प्रार्थिया के पति निर्मल कटारिया की लगातार पता तलाश के दौरान गुम इंसान के मोबाईल नंबर के माध्यम से गुम इंसान जो मूलतः मध्यप्रदेश के जिला रतलाम का निवासी है। उक्त संबंध में उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदलपुर के मार्गदर्शन में थाना बोधघाट द्वारा गठित टीम द्वारा मध्यप्रदेश के जिला रतलाम के शैलाना गांव में जाकर गुम इंसान को ढूंढ निकालने मे सफलता प्राप्त हुई है। 



पूछताछ में गुम इंसान निर्मल कटारिया ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं होने व घर में पारिवारिक वाद विवाद व रोज के लड़ाई झगड़े से त्रस्त होकर वह घर से मार्केट जा रहा हूं कहकर निकला और अपने गांव जा भागा। गुम इंसान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस का जवान है, घरेलू परेशानियों व मानसिक स्थिति सही नहीं रहने के कारण पूर्व में भी एक बार लापता हो चुका है। जिसे आज दिनांक 23.01.2023 को गुम इंसान को दस्तयाब करते हुए प्रकरण की प्रार्थिया हिना कटारिया एवं सीआरपीएफ के अधिकरियों के समक्ष गुम इंसान के बड़े भाई विनोद कटारिया पिता जगन्नाथ कटारिया उम्र 38 वर्ष निवासी जिला रतलाम मध्यप्रदेश को सुपुर्द किया गया।



महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरी0 - दिलबाग सिंग थाना प्रभारी बोधघाट
प्र0आर0 -लवण पानीग्राही
आर0 -अमीन टोप्पो







Post a Comment

0 Comments