जगदलपुर : जन अधिकार मोर्चा के द्वारा जगदलपुर के हाटकचोरा में "मतदाता के साथ चिंतन" नामक अभियान चलाया गया।

 

जगदलपुर :  जन अधिकार मोर्चा के द्वारा जगदलपुर के हाटकचोरा में "मतदाता के साथ चिंतन" नामक अभियान चलाया गया।





छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । जन अधिकार मोर्चा के द्वारा जगदलपुर के हाटकचोरा के विवेकानंद वार्ड और अनुकूल देव वार्ड में "मतदाता के साथ चिंतन" नामक अभियान चलाया गया। 



इसमें मतदाताओं से बहुविकल्पीय प्रशनों के माध्यम से सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली गई कि सरकार के कार्यों से मतदाता कितने खुश हैं।साथ मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित भी किया कि कोई भी चुनाव हो आप वोट अवश्य डालें।



 

इस चिंतन में यह बात निकलकर सामने आई कि मतदाताओं में जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी गुस्सा है वे वोट लेकर जाते हैं बाद में पूछने भी नहीं आते।




इस अभियान में संगठन के प्रदेश प्रभारी कर्मवीर सिंह जादौन, प्रदेश उपाध्यक्ष दीप्ती तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शिवा स्वर्णकार, जिला सचिव सरिता दुबे, राम कश्यप, संतोष विशवकर्मा,आसिमा खान आदि पदाधिकारी शामिल रहे





Post a Comment

0 Comments