जगदलपुर : जिला बस्तर में स्थाई वारंटियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड अभियान-टीआई, चन्द्रशेखर श्रीवास।

जगदलपुर : जिला बस्तर में स्थाई वारंटियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड अभियान-टीआई, चन्द्रशेखर श्रीवास




छत्तीसगढ़ ( बस्तर-जगदलपुर ) ओम प्रकाश सिंह । उमनि व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल मार्गदर्शन में माननीय न्यायालय द्वारा जारी विभिन्न प्रकरणों में लम्बे समय से फरार स्थाई वांरटियों की अधिका अधिक गिरफ्तारी कर तामिली हेतु दिशा निर्देश दिया गया था।




जिसके परिपालन में थाना प्रभारी बकावंड निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास के नेतृत्व में टीम गठित कर थाने के विभिन्न प्रकरणों में फरार स्थाई वांरटियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी तारतम्य में थाना बकावंड के अपराध कं 96 / 2021 धारा 294,323 भादवि के फरार स्थाई वारंटी धरम नाग पिता स्व बकचंद नाग उम्र 50 वर्ष जाति भतरा निवासी पाहुरवेल जिला बस्तर (छ0ग0), एवं अपराध कं- 92/ 2022 धारा 294,506 भादवि के फरार स्थाई वांरटी कपूर बिसाई पिता विद्याधर बिसाई उम्र- 53 वर्ष जाति सुण्डी निवासी बकावंड जिला बस्तर (छ0ग0) को गठित टीम द्वारा पता तलाश दौरान आज दिनांक 17.02.2023 को गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।




इस कार्यवाही में थाना बकावंड से प्र.आर- 1088 ओंकारनाथ पात्र, प्र. आर - 618 नीलाधर बघेल, आर- 651 अमृत कुजूर, आर- 258 रामकुमार ध्रुव की प्रमुख भुमिका रही।





Post a Comment

0 Comments