बीजापुर : माओवादियों के बीच हुए मुठभेढ़ में 1 वर्दीधारी महिला माओवादी को मार गिराने में सुरक्षा बलो को सफलता मिली।

बीजापुर :  माओवादियों के बीच हुए मुठभेढ़ में 1 वर्दीधारी महिला माओवादी को मार गिराने में सुरक्षा बलो को सफलता मिली।



छत्तीसगढ़ ( बीजापुर ) ओम प्रकाश सिंह ।  कोरचोली एवं तोड़का के जंगलों में माओवादियों के PLGA कंपनी नम्बर 2 कमाण्डर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश और अन्य की उपस्थिति की आसूचना पर DRG, STF एवं CRPF 85  Batallion की संयुक्त पार्टी माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।



अभियान के दौरान आज सुबह लगभग 06:30 बजे कोरचोली और तोड़का के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेढ़ में 1 वर्दीधारी महिला माओवादी को मार गिराने में सुरक्षा बलो को सफलता मिली। 



मौके पर सर्चिंग के दौरान 1 नग 12 बोर रायफल, राउण्ड, पिटठू बैग, वर्दी, माओवादी साहित्य एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया। मुठभेढ़ में और माओवादियों के घायल होने की संभावना है।



आसपास इलाका में DRG/STF/CRPF के लगातार सर्चिंग अभियान जारी है।





Post a Comment

0 Comments